फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्यनाथ बोले, शाहरुख की हरकतें ठीक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्क में बढ़ रही असहिष्णुता पर सवाल उठाने पर शाहरुख खान भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के बाद गोरखपुर से भाजपा सासंद आदित्यनाथ ने भी शाहरुख खान पर तीखा हमला किया है।
विज्ञापन


आदित्यनाथ ने कहा है कि शाहरुख खान को ये याद रखना चाहिए की देश का मुसलमान फिल्मों का बहिष्कार कर देगा, तो वे भी आम मुसलमान की तरह सड़कों पर दिखेंगे। उन्होंने कहा कि शाहरुख और हाफिज सईद के बयान एक ही जैसे हैं।

उल्लेखनीय है कि कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था कि शाहरुख खान रहते भारत में हैं पर उनका मन सदा पाकिस्तान में रहता है। उनकी फिल्मों यहां करोड़ों कमाती है पर उन्हें भारत असहिष्णु नजर आता है। कैलाश के बयान पर विवाद खड़ा हो गया था। भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने भी बयान की निंदा की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

कैलाश विजयवर्गीय ने की थी शाहरुख की आलोचना

मुल्क में बढ़ रही असहनशीलता के विरोध में लेखकों, इतिहासकारों और फिल्मकारों की मुहिम का समर्थन करते हुए शाहरुख ने अपने 50वें जन्मदिन पर कहा था कि मुल्क तेजी से असहिष्‍णुता की ओर बढ़ रहा है। हालांकि पुरस्कार वापसी के मुद्दे पर उन्होंने कहा था कि "मैं पुरस्कार लौटाने वालों का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं अपने पुरस्कार कभी नहीं लौटाऊंगा।''

शाहरुख के बयान के विरोध में कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार का एक के बाद एक पांच ट्वीट किया और कहा भारत मे असहिष्णुता का माहौल बनाना षडयंत्र का हिस्सा है। शाहरुख का 'असहिष्णुता का राग' पाक व भारत विरोधी ताकतों के सुर में सुर मिलाना है।

हालांकि विरोध के बाद बुधवार को उन्होंने अपना ट्वीट वापस ले लिया और कहा कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना कतई नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें