फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कनेक्शन जोड़ रहा हूं, हिम्मत है तो सजा दो'

Sat, 06 Apr 2013 02:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में बिजली के कटे हुए कनेक्शनों को जोड़ना आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर ऐसी कई तस्वीरें अपलोड की हैं, जिनमें उनके कार्यकर्ता दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बिजली के कनेक्शन जोड़ रहे हैं।

कनेक्शन जोड़ने वालों में कुमार विश्वास, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और संजय सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस मुद्दे पर मनीष सिसोदिया ने कहा है, 'बिजली का कनेक्शन जोड़ रहा हूं। हिम्मत है तो सजा दो।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिजली पानी के बढ़े बिलों के मुद्दे पर 14 दिनों से अनशन कर रहे आम आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उपवास पर विराम लगाने का ऐलान किया था।

गुरुवार को उन्होंने घोषणा की थी कि पार्टी कार्यकर्ता अब गली-गली में जाकर बिजली कंपनियों की तरफ से काटे गए कनेक्शन जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि शनिवार शाम 4:00 बजे अनशन तोड़ रहा हूं। कनेक्शन जोड़ने की मुहिम के साथ आंदोलन अगले चरण में प्रवेश करेगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में शायद यह पहला मौका है, जब एक मुद्दे पर 10.52 लाख लोगों ने समर्थन किया है।

इसके जरिए हमने करीब 35 लाख दिल्लीवासियों की राय जानी है। यह एक तरह से सरकार के खिलाफ जनमत संग्रह है।

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में शीला दीक्षित को 24 लाख वोट मिले थे। अब अगर शीला दीक्षित को जनतंत्र में यकीन है तो उन्हें दिल्लीवासियों की राय माननी चाहिए।
विज्ञापन


केजरीवाल ने माना कि मुहिम का समर्थन देने वाले सभी लोग बिल अदा करने से मना नहीं करेंगे। लेकिन अगर 50 फीसदी लोगों ने नाफरमानी की तो आंदोलन की बड़ी जीत होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें