दिल्ली गैंगरेप के आरोपी विनय शर्मा की तिहाड़ जेल में पिटाई की गई है।
विनय शर्मा के वकील ने आरोप लगाया है कि कैदियों ने मारपीट कर उसका एक हाथ तोड़ दिया है।
उन्होंने कहा विनय को कहा गया कि इसी हाथ से उसे एयर इंडिया में नौकरी के लिए परीक्षा देनी है, इसलिए उसका दाहिना हाथ तोड़ रहे हैं।
हंगामा
इस मुद्दे को लेकर बचाव पक्ष के वकीलों ने अदालत में सुरक्षा का मुद्दा बनाकर हंगामा किया। अदालत ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तिहाड़ जेल अधीक्षक को रिपोर्ट सहित तलब किया है।
साकेत स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश योगेश खन्ना के समक्ष जब अभियुक्तों को पेश किया गया तो विनय के हाथ पर प्लास्टर चढ़ा था।
उसके हाथ को देखकर बचाव पक्ष के अधिवक्ता ए. पी. सिंह ने अपने मुवक्किलों की सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताई।
हत्या का अंदेशा
उन्होंने कहा वे कल ही अभियुक्त अक्षय से जेल में मारपीट की शिकायत कर चुके है और आज विनय का हाथ तोड़ दिया गया।
अधिवक्ता सिंह ने विनय का सात अप्रैल को एयर फोर्स में बतौर एलडीसी पद के लिए परीक्षा है। उन्होंने कहा उसको परीक्षा देने से रोकने के लिए कहा गया, इसी हाथ से परीक्षा देनी है। न रहेगा हाथ न देगा परीक्षा।
उन्होंने कहा उनका अब तिहाड़ प्रशासन व दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं। यदि उनके मुवक्किल जेल में रहे तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।
इसलिए उनके मुवक्किलों की सुरक्षा तमिलनाडू पुलिस के हवाले की जाए। साथ ही उनके मुवक्किलों को रोहिणी स्थित जेल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया जाए।
इसके अलावा जिम्मेदार अधिकारी को अदालत में तलब कर विनय का हाथ तोडऩे व मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया जाए।