फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर की गाड़ी ने दो को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव झनकपुरी में हाईवे किनारे चल रहे ग्रामीणों को हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र सिंह की गाड़ी ने रौंद दिया। जिसमें एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि गाड़ी समेत चालक को पकड़ लिया है। मेयर भी पुलिस कस्टडी में बताए गए हैं। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था और पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही थी।

थाना क्षेत्र के गांव झनकपुरी निवासी परम सिंह (40) पुत्र अशोक, राजो, कमलेश पत्नी प्रकाश, चमनो बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे खेत से चारा लेकर घर जा रहे थे। जब वह हाईवे किनारे चल रहे थे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने ग्रामीणों को रौंद डाला। जिसमें परम सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि कमलेश गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं समझौते के प्रयास में तो नहीं पुलिस

हादसा करने वाला वाहन हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र सिंह का था। घटना के वक्त वह गाड़ी में थे और गाड़ी चालक राणा सिंह चला रहा था। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। चालक और मेयर को थाने में बिठा रखा है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन देर रात में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही थी। एसओ सुमन कुमार ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। इस कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

बताया जाता है कि पुलिस मामले को समझौते से निपटाने के प्रयास में लगी है। जिसमें मेयर और मृतक के परिजनों के बीच वार्ता की तैयारी की जा रही है, इसलिए देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जबकि कानूनन सड़क हादसे में पुलिस को हाथों-हाथ मुकदमा दर्ज करने का अधिकार है। इसके उलट पुलिस तहरीर न मिलने का बहाना बनाने में लगी है।

परिवार में मचा कोहराम
हादसे में ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सरकारी अस्पाल पहुंचे परिजन बिलख-बिलखकर रो रहे थे। जिसे देखकर वहां मौजूद तीमारदारों की आंखों से भी आंसू छलक आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें