पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक कहे जाने वाले डॉक्टर एक्यू खान भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम को मामूली वैज्ञानिक करार देते हैं।
एक्यू खान ने बीबीसी के आसिफ फारुकी से बातचीत में कहा, "कलाम साहब सादगी पसंद व्यक्ति और एक मामूली वैज्ञानिक थे।"
पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम का सोमवार को निधन हो गया था। डॉक्टर एक्यू खान ने पाकिस्तान से फोन पर कहा कि उन्हें याद नहीं आता कि डॉक्टर अब्दुल कलाम ने कुछ बहुत ही बड़ा किया था। एक्यू खान का कहना था, 'भारत का मिसाइल प्रोग्राम रूस की सहायता से विकसित किया गया था।'
डॉक्टर अब्दुल कलाम डीआरडीओ के प्रमुख थे और भारत के सैटेलाइट कार्यक्रम के वो जनक माने जाते हैं। आज भारत इस क्षेत्र में अग्रणी है और कई मुल्कों के सैटेलाइट भी लॉन्च कर रहा है।
डॉक्टर अब्दुल कलाम 2002 में बीजेपी सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रपति बने। इस पर भी एक्यू ख़ान कहते हैं, 'उन्हें राष्ट्रपति इसलिए बनाया गया था क्योंकि बीजेपी मुसलमानों का वोट पाना चाहती थी।'