एक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड के मोबाइल पर जासूसी ऐप इंस्टाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शख्य पर आरोप था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के वॉट्स ऐप मैसेज और सोशल मीडिया में की गई पोस्ट देखता था। मामला दक्षिणी स्पेन का है।
मिरर के अनुसार, इस ब्वॉयफ्रेंड पर आरोप था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए उसके फोन पर एक स्पाईंग ऐप इंस्टाल कर दिया और फिर उसके प्राइवेट मैसेजेज को पढ़ता था। यहां तक की उसने इस ऐप के जरिए गर्लफ्रेंड के मोबाइल का कैमरा ऑन करने और माइक्रोफोन एक्सेस करने की ऐप से एक्सेस ले रखी थी।
इतना ही नहीं आरोपी शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के मोबाइल से पिछले नौ महीन से उसकी जासूसी कर रहा था।