'आप' ने अरविंद केजरीवाल और पहचान चिन्ह झाड़ू को लोकप्रिय बनाने के लिए नया तरीका अपनाया है। पार्टी के समर्थकों ने गुड़गांव में क्रांति नाम से एक कंपनी बनाई है, जो झाड़ू और केजरीवाल की तस्वीर वाले उत्पाद बेचेगी।
इन उत्पादों में टी-शर्ट, मिनरल वाटर, कॉफी मग, रिस्ट बैंड, बिल्ला और चाबी चेन शामिल हैं। पार्टी का प्रचार करने और चंदा इकट्ठा करने का यह तरीका अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रचार से प्रभावित है। टी-शर्ट की कीमत 250 रुपये और कॉफी मग की कीमत 150 रुपये हो सकती है।