आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने दो सांसदों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि धरमवीर गांधी और हरिंदर सिंह खालसा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निलंबित किया गया है।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में ये फैसला लिया है।
उन्होंने बताया कि दोनों नेता लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे और पंजाब में पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे थे। आगे की कार्रवाई के लिए पीएसी ने अपना फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पास भेज दिया है।
The PAC also unanimously resolves to suspend Mr. Dharamvira Ghandhi and Mr. Harinder Singh Khala from the primary membership of the party.— Aam Aadmi Party- AAP (@AamAadmiParty) August 29, 2015