फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा के लिए AAP के 30 लड़ाके तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 30 उम्मीदवारों के नाम हैं।
विज्ञापन


सभी सियासी पंडितों को चौंकाते हुए 'आप' ने महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी को पूर्वी दिल्ली से उतारा है। माना जा रहा था कि राजमोहन गांधी को नरेंद्र मोदी के खिलाफ उतारा जा सकता है।

वहीं हरियाणा से पार्टी ने पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। रोहतक से नवीन जयहिंद, कुरुक्षेत्र से बलविंदर कौर, सिरसा से पूनम चंद रत्ती, हिसार से युद्धबीर सिंह ख्यालिया और सोनीपत से जयसिंह ठेकेदार उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन

अब तक 50 सीटों के लिए प्रत्याशी का ऐलान

वहीं महाराष्ट्र से आम आदमी पार्टी ने 10 प्रत्याशियों का ऐलान किया। महाराष्ट्र के अमरावती से भवन भवेश वासनिक, मावल से मारुति साहेब्रॉ भापकर, चंद्रपुर से वामनराव सदाशिवराव, सोलापुर से ललित बाबर, औरंगाबाद से सुभाष लोम्टे, ठाणे से संजीव साने, बीड से नंदु माधव, जालाना से दिलीप म्हास्के, सांगली से समीना अब्दुलमाजिद खान और भंडारा-गोंदिया से प्रशांत मिश्रा उम्मीदवार होंगे।

वहीं मध्य प्रदेश के उज्जैन से अनीता हिंडोलिया, खरगौन से कैलाश अवस्या, जबलपुर से कैप्टन अब्दुल नसीर हनफी, मंदसौर से पारस सकलेचा, मंडला से खुमान सिंह, विदिशा भगवत सिंह राजपूत उम्मीदवार होंगे। फिलहाल विदिशा से भाजपा की तेजतर्रार नेता सुषमा स्वराज सांसद हैं।

इस लिस्ट को मिलाकर 'आप' 50 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

फारुख अब्दुल्ला के खिलाफ रजा भट्ट को टिकट

श्रीनगर से सामाजिक कार्यकर्ता रजा मुजफ्फरनगर भट मैदान में उतरेंगे। यहां से फिलहाल नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारुख अब्दुल्ला सांसद हैं।

राजस्‍थान के कोटा से अशोक कुमार जैन व झुंझुनू से राज काद्यान, उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हरीश चंद्र आर्य तथा पंजाब के पटियाला से डॉ. धर्मवीर गांधी प्रत्याशी होंगे।

गुजरात के जूनागढ़ से शेखदा अतुलभाई गोविंदभाई और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से डॉ. राजन सुशांत चुनौती पेश करेंगे।

केजरीवाल पर संशय बरकरार

हालांकि अब यक यह साफ नहीं हो पाया है कि खुद अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं। यदि वे लड़ते हैं तो वह कौन सा क्षेत्र होगा।

सियासी पंडितों का कहना है कि केजरीवाल तो नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। यदि मोदी गुजरात के बाहर किसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ते हैं तो ऐसी परिस्थिति में केजरीवाल मोदी के ‌खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं।

वहीं मोदी यदि गुजरात में ही अपनी दावेदारी पेश करत हैं तो फिर आम आदमी पार्टी मोदी के खिलाफ किसी दमदार शख्सियत को मैदान में उतारने की तैयारी में है।

संदीप दीक्षित का मुकाबला गांधी के पौत्र से?

1. पूर्वी दिल्ली (दिल्ली) - राजमोहन गांधी
2. जूनागढ़ (गुजरात) - शेखदा अतुलभाई गोविंदभाई
3. रोहतक (हरियाणा) - नवीन जयहिंद
4. सिरसा (हरियाणा) - पूनम चंद रत्ती
5. कुरुक्षेत्र (हरियाणा) - बलविंदर कौर
6. हिसार (हरियाणा) - युद्धबीर सिंह ख्यालिया
7. सोनीपत (हरियाणा) - जयसिंह ठेकेदार
8. कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) - डॉ. राजन सुशांत
9. श्रीनगर (जम्मू कश्मीर) - डॉ. राजा मुजफ्फरनगर भट
10. अमरावती (महाराष्ट्र) - भावना भवेश वासनिक

शिंदे के खिलाफ ललित बाबर?

11. सांगली (महाराष्ट्र) - समीना अब्दुलमाजिद खान
12. मावल (महाराष्ट्र) - मारुति साहेब्रॉ भापकर
13. चंद्रपुर (महाराष्ट्र) - वामनराव सदाशिवराव
14. सोलापुर (महाराष्ट्र) - ललित बाबर
15. औरंगाबाद (महाराष्ट्र) - सुभाष लोम्टे
16. ठाणे (महाराष्ट्र) - संजीव साने
17. बीड (महाराष्ट्र) - नंदु माधव
18. जालना (महाराष्ट्र) - दिलीप म्हास्के
19. भंडारा-गोंदिया (महराष्ट्र) - प्रशांत मिश्रा
20. उज्जैन (मध्य प्रदेश) - अनीत हिंदोलिया
विज्ञापन

मीनाक्षी नटराजन के सामने पारस?

21. खरगोन (मध्य प्रदेश) - कैलाश अवस्या
22. जबलपुर (मध्य प्रदेश) - कैप्टल अब्दुल नासिर हनफी
23. मंदसौर (मध्य प्रदेश) - पारस सकलेचा
24. मांडला (मध्य प्रदेश) - खुमन ‌सिंह अरमो
25. विदिशा (मध्य प्रदेश) - भागवत सिंह राजपूत
26. पटियाला (पंजाब) - डॉ. धर्मवीर गांधी
27. सीकर (राजस्‍थान) - मेजर सुरेंद्र सिंह पुनिया
28. कोटा (राजस्‍थान) - अशोक कुमार जैन
29. झुंझुनू (राजस्‍थान) - राज कदयां
30. अल्मोड़ा (उत्तराखंड) - हरीश चंद्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें