फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशुतोष की उम्मीदवारी पर आप में घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा उम्मीदवारों के पहली लिस्ट जारी होने के साथ ‘आप’ में विरोध का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बुधवार दोपहर बाद चांदनी चौक से पार्टी कार्यकर्ता बताते हुए कई लोगों तिलक लेन स्थित केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पार्टी के गठन के समय से ही वह जनाधार बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन टिकट बाहरी व्यक्ति आशुतोष को दे दिया गया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था तयशुदा प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी ने दरकिनार कर दिया।

सिद्धांतों से समझौता कर रही है आप

व‌िरोध कर रहे लोगों ने कहा ‌क‌ि पार्टी उम्मीदवारों के चयन में पारदर्शिता नहीं बरत रही है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वापस लौटाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी काफी देर तक आवास के पास मौजूद रहे।

वहीं पार्टी ने किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से इंकार किया। एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, उम्मीदवारी की शर्त पूरी करने के बाद ही आशुतोष को टिकट दिया गया है। पार्टी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकती।

विज्ञापन

‘आप’ की हुईं चार नामचीन हस्तियां

आम आदमी पार्टी के साथ नामचीन हस्तियों के साथ जुड़ने का सिलसिला जारी है।

बुधवार को सेवानिवृत्त लेफ्टीनेंट जनरल एचएस पनाग, सेवानिवृत्त लेफ्टीनेंट जनरल टीके चड्ढा, सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी वी. बाला और पूर्व आईपीएस अधिकारी वीएस बोहरा ने पार्टी की सदस्यता ली।

इस दौरान पार्टी ने अपील की है कि देश को ईमानदार राजनीतिज्ञ देने की कोशिश कर रहे देश के सभी लोगों को दूसरी आजादी की मुहिम में जुड़ना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें