फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान का हुआ 'सत्यमेव जयते'

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के स्टार आमिर खान यदि चाहें तो भारतीय मुद्रा और स्मारकों पर लिखे रहने वाले सत्यमेव जयते शब्द को हटाने के लिए भारत सरकार को चुनौती दे सकते हैं।
विज्ञापन


सीजीखबरडॉटकॉम के मुताबिक आमिर खान ने अपने शो के नाम 'सत्यमेव जयते' को पेटेंट करा लिया है। आमिर सिर्फ पेटेंट के चलते कहीं भी इस शब्द के इस्तेमाल पर चुनौती दे सकते हैं बल्कि हर्जाने के तौर पर पैसे भी वसूल सकते हैं।

आमिर के खिलाफ डाली याचिका

इस मामले को लेकर आमिर खान के खिलाफ भुवनेश्वर के सुभाष महापात्रा ने स्थानीय अदालत में याचिका डाली है।
वहीं इस याच‌िका पर आमिर खान अदालत में पेश नहीं हो रहे हैं और उनके वकील तारीख लेकर दर्ज मामले को आगे बढ़वा रहे हैं।
विज्ञापन

चीन में भी दिखाया जाएगा सत्यमेव जयते

अब भारत के अलावा आमिर खान का शो सत्यमेव जयते चीन में भी द‌िखाया जाएगा। हालांक‌ि चीन में आमिर का ये शो इसी नाम से चलेगा या नहीं इसको लेकर अभी असमंजस है।
स्टार इंड‌िया के सीईओ उदयशंकर ने जानकारी दी क‌ि इस शो के राइट्स एक चीनी कंपनी को बेचे गए हैं। उनके मुताब‌िक इस शो के राइट्स स‌‌िंड‌िकेशन के तहत बेचे गए है। अब देखना होगा क‌ि भारत में अपार सफलता पाने वाला ये शो क्या चीन में पसंद क‌िया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें