फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP की तीसरी लिस्ट, LS के लिए केजरीवाल के 20 लड़ाके

Sat, 01 Mar 2014 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा की लोकसभा चुनावों से जुड़ी तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी धीरे-धीरे अपने पत्ते खोल रही है। आम चुनावों के उम्मीदवारों से जुड़ी दो लिस्ट अब तक उसने सामने रखी थीं।
विज्ञापन


पहली लिस्ट में जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कुमार विश्वास और केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के खिलाफ आशुतोष जैसे नामों से परदा हटाया गया, वहीं दूसरी लिस्ट में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ अंजलि दमानिया जैसे दावेदारों को फाइनल कर दिया गया।

दिल्ली-कानपुर रोड शो कर रही आम आदमी पार्टी ने शनिवार को इसके साथ ही तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी, जिसमें कुल 20 उम्मीदवारों के नाम बताए गए हैं। इनमें मध्य प्रदेश, उड़ीसा, दिल्ली, केरल, बिहार और चंडीगढ़ की सीटों से दावेदार उतारे गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से प्रोफेसर आनंद कुमार मैदान में

दिल्ली की तीन सीटों पर अपने दावेदार बता चुकी आम आदमी पार्टी ने दो और सीटों से परदा हटा दिया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से आनंद कुमार को टिकट दिया गया है, जबकि उत्तर पश्चिमी दिल्ली से महेंद्र सिंह को मौका दिया गया।

बात करें मध्य प्रदेश की है, तो आम आदमी पार्टी ने वहां सात सीटों पर अपने दावेदारों के नाम जाहिर कर दिए हैं। इनमें भोपाल से रचना ढींगरा, इंदौर से अनिल त्रिवेदी, बेतूल से राजेश सरेराम, हौशंगाबाद से माया विश्वकर्मा शामिल हैं।

इनके अलावा सीधी से पंकज सिंह, गुना से शैलेंद्र सिंह कुशवाहा और सागर से अतुल मिश्रा को टिकट दिया गया है। जाहिर है, मध्य प्रदेश में इन दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की खूब चल रही है। लेकिन वो अरविंद केजरीवाल की पार्टी को हल्के में लेने की भूल नहीं कर सकते।

एमपी की सात सीटों से हटा परदा

मध्य प्रदेश के अलावा उड़ीसा की सात ‌सीटों पर भी आम आदमी पार्टी ने नाम ‌सामने रख दिए हैं। भुवनेश्वर से बिस्मय ‌महापात्र, बरहामपुर से डॉ. धनाडा कांत मिश्रा, कटक से डॉ. बिकास दास, ढेंकानाल से जिमुता प्रसाद मिश्रा, बालेश्वर से ममता कुंडू, कालाहांडी से सत्य माहर और पुरी से निरादा बराना खुंटिया को टिकट दिया गया है।

आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि वह दक्षिण भारत में भी चुनाव लड़ेगी और अपनी तीसरी लिस्ट ने उसने केरल की दो सीटों पर अपने दावेदारों के नाम बता दिए हैं।

त्रिचूर सीट से सारा जोसफ और तिरुवनंतपुरम से अजीत जॉय को मौका दिया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ से सविता भट्टी को‌ टिकट दिया गया है, जो मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी की पत्नी हैं। लिस्ट में एक सीट बिहार की दरभंगा है, जहां से डॉ. प्रभात रंजन दास को मौका दिया गया है।

लिस्ट में डॉक्टर से लेकर IIM पासआउट तक

आम आदमी पार्टी की वेबसाइट पर दिए गए ब्योरे के मुताबिक डॉ. प्रभा‌त रंजन दास पेशे से डॉक्टर हैं और उन्होंने अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में लंबे वक्‍त तक काम किया है। वह पिछले दो साल से सामाजिक कार्य में शामिल रहे। पहले उन्होंने अन्ना आंदोलन और बाद में आम आदमी पार्टी की गतिविधियों में हिस्सा लिया।

उत्तर पूर्वी दिल्ली से प्रोफेसर आनंद कुमार मैदान हैं, जो हाल तक टीवी चैनलों पर केजरीवाल की पार्टी का पक्ष रखते नजर आते थे। वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सोशियोलॉजी के प्रोफेसर हैं और दुनिया भर में अध्यापन कर चुके हैं।

दिल्ली की दूसरी सीट से उतारे गए महेंद्र सिंह के बारे में बताया गया है कि वह दिल्ली में लंबे वक्‍त से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय थे। वह 2011 से जनलोकपाल आंदोलन से जुड़े रहे।

विदेश से आए चुनाव लड़ने वाले

मध्‍य प्रदेश की बात करें, तो भोपाल से मैदान में उतारी गईं रचना ढींगरा 1984 भोपाल गैस त्रासदी ‌के पीड़ितों के ‌लिए चलाए जा रहे संभावना ट्रस्ट के साथ काम कर रही हैं। AAP साइट के मुत‌ाबिक इंदौर से उतारे गए अनिल त्रिवेदी आईआईएम ग्रेजुएट हैं, जिन्होंने नौ साल बतौर आईएफएस काम किया है।

बेतूल से पार्टी के उम्मीदवार राजेश सरेराम टीचर हैं और पिछले बीस साल से ‌आदिवासी बच्चों को मुफ्त ट्यूशन पढ़ा रहे हैं। हौशंगाबाद से पार्टी दावेदार माया विश्वकर्मा कैलिफोर्निया में पार्टी से जुड़ीं और जमीनी स्तर पर काम करने के लिए लौट आईं।

AAP साइट के मुताबिक सीधी से किस्मत आजमा रहे पंकज सिंह बीएचयू और टीआईएसएस बॉम्बे से पढ़े हैं। गुना से शैलेंद्र सिंह कुशवाहा को उतारा गया है, जो पिछले 15 साल से एनजीओ चला रहे हैं। सागर से मैदान में उतरे अतुल मिश्रा पार्टी के जिला संयोजक हैं।

पढ़िए AAP के 20 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

Bihar Darbhanga Dr. Prabhat Ranjan Das Chandigarh Chandigarh Savita Bhatti Delhi North East Delhi Anand Kumar Delhi North West Delhi Mahender Singh Kerala Thrissur Sarah Joseph Kerala Thiruvannanthapuram Ajit Joy MP Bhopal Rachna Dheengra MP Indore Anil Trivedi MP Betul (ST) Rajesh Sareram
विज्ञापन

उड़ीसा से भी उतारे सात ‌दावेदार

MP Hoshangabad Maya Vishwakarma MP Sidhi Pankaj Singh MP Guna Shailendra Singh Kushwaha MP Sagar Atul Mishra Odisha Bhubhaneshwar Bismaya Mahapatra Odisha Berhampur Dr. Dhanada Kanta Mishra Odisha Cuttack Dr.Bikash Das Odisha Dhenkanal Jimuta Prasad Mishra Odisha Balasore Mamata Kundu Odisha Kalahandi Satya Mahar Odisha Puri Nirada Barana Khuntia
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें