फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरकारी लोकपाल से एक चूहा भी जेल नहीं जाएगा'

Sun, 15 Dec 2013 04:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकपाल को लेकर चल रही जंग पर आम आदमी पार्टी ने एक स्वर में साफ कर दिया कि उन्हें किसी भी कीमत पर सरकारी लोकपाल मंजूर नहीं है।
विज्ञापन


सरकारी लोकपाल पर चल रही खींचतान पर प्रेस कांफ्रेस कर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि सरकार जो लोकपाल लाना चाह रही है उससे भ्रष्टाचार नहीं मिटेगा।

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकारी लोकपाल पर कहा कि इससे मंत्री तो क्या एक चूहा भी जेल नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसा हमें मंजूर नहीं है कि जिनकी जांच हो वही लोकपाल का चयन करें। उन्होंने सरकारी लोकपाल को लचर बताया।

राहुल लेना चाहते हैं श्रेय- केजरीवाल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जवाबी हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा कि राहुल लोकपाल बनाने का श्रेय लेना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि सरकार द्वारा लाए जा रहे लोकपाल से केवल कांग्रेस को ही फायदा होगा।

केजरीवाल ने साफ किया कि सीबीआई को सरकारी चंगुल से निकालना होगा। सरकार द्वारा लाए जा रहे लोकपाल में ऐसा प्रावधान नहीं है। अगर सीबीआई लोकपाल के अंतगर्त नहीं आएगी तो ऐसे लोकपाल से किसी को फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन


अन्ना के समर्थन से हैरान हूं
केजरीवाल ने अन्ना हजारे द्वारा सरकारी लोकपाल का समर्थन किए जाने पर हैरानी जताई। इसके साथ ही केजरीवाल ने आरोप भी लगाए कि अन्ना को कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं। अन्ना के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अन्ना जी का स्वस्थ रहना देश के लिए जरूरी है।

इससे पहले केजरीवाल ने श्ानिवार रात ट्विटर पर भी ट्वीट करते हुए अन्ना हजारे के फैसले से हैरानी जताई थी। अरविंद ने लिखा था कि अन्ना चाहें तो सरकारी लोकपाल पर मान सकते हैं लेकिन वह जनलोकपाल के लिए आखिर दम तक संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन


'कांग्रेस को समर्थन किया तो खा जाएगी'
दिल्ली में सरकार बनाए जाने के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दोनों पार्टियों के जवाबी पत्र का इंतजार करेंगे।

इसके बाद दिल्ली में 270 जगहों पर सभाएं कर जनमत संग्रह करेंगे। साथ ही दोनों पार्टियों के जवाब को जनता में लेकर जाएंगे। कांग्रेस का समर्थन लिए जाने पर केजरीवाल ने कहा कि 'अगर कांग्रेस से समर्थन लिया तो वो हमें खा जाएगी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें