फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' के कार्यालय में तोड़फोड़, धमकाया

Tue, 14 Jan 2014 10:22 PM IST
एजेंसी/औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय में मंगलवार दोपहर कुछ अज्ञात लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ की और वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं को धमकाया।
विज्ञापन


आप के शहर अध्यक्ष हरप्रीत सिंह और ग्रामीण इलाके के प्रमुख जयाजी सूर्यवंशी ने बताया कि कुछ उपद्रवी लोग जबरदस्ती पार्टी कार्यालय में घुस आए और उन्होंने सदस्यता अभियान को तत्काल बंद करने की धमकी दी।

इस दौरान उपद्रवी तत्वों ने एसी, टेलीविजन सेट, फर्नीचर और अन्य सामान को तोड़ डाला और घटना स्थल से फरार हो गए।

सूर्यवंशी ने कहा कि अराजक तत्वों ने कार्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गाली गलौज भी की। उन्होंने कहा कि संदिग्ध हमलावर एनसीपी के कार्यकर्ता थे। हालांकि एनसीपी ने हिंसा में अपना हाथ होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


एनसीपी के शहर प्रमुख मुश्ताक अहमद ने कहा कि हिंसा की घटना में उसका कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि यह और कुछ नहीं उनकी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश है। एनसीपी प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस की सहयोगी है।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें