फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में एक सिख ने इस्लाम कबूला

Thu, 05 Mar 2015 08:04 AM IST
एजेंसी/काबुल
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के एक सिख का ऐसा मोहभंग हुआ कि उसने अफगानिस्तान के उत्तरी जवजान सूबे में इस्लाम कबूल लिया। इस्लाम कबूलने वाले इस सिख का नाम टोटा सिंह था। इस्लाम कबूलने के बाद टोटा सिंह का नाम अब्दुल रहमान हो गया है।
विज्ञापन


यह जानकारी यहां मीडिया ने दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टोटा सिंह दो साल पहले ही जवजान सूबे की राजधानी शिबरगन पहुंचे । टोटा सिंह इस्लाम कबूलने की सोच रहे थे।

टोटा सिंह ने कहा, ‘ बहुत शोध के बाद मैंने अंतत: इस्लाम कबूलने का फैसला किया। मैं भारत में कुछ समय जेल में रहा। आखिर मुझे वहां यह अहसास हुआ कि मूर्तियों, जानवरों और पेड़ों की पूजा तर्कसंगत नहीं है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि वह अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों से भी बतौर मजहब इस्लाम कबूलने को कहेंगे। उनका परिवार पिछले दो दशकों से शिबरगन में रह रहा है। हज और मजहबी मामलों के निदेशक अब्दुल रहीम इस्लामयार ने एक समारोह में कहा कि कई मजहबी मौलवियों से सलाह मशविरे के बाद टोटा सिंह सिंह का नाम अब्दुल रहीम रखा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें