राजधानी के माधापुर क्षेत्र में स्कूल के शौचालय में नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। मालूम हो कि माधापुर क्षेत्र शहर के आईटी हब के अंतर्गत आता है।
मल्कजगिरी की उप शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ए. उषा रानी के अनुसार, सरकारी उच्च विद्यालय में शनिवार को एक 14 वर्षीया छात्रा ने कक्षा में पेट दर्द की बात कह कर शौचालय गई।
डीईओ ने कहा, ‘कुछ देर बाद छात्रों और शिक्षकों ने नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनी और उसके बाद छात्रा को नवजात शिशु के साथ देखा। छात्रा और नवजात शिशु दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।’