हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 74.62 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र 94.80 फीसदी मतदान के साथ वोटिंग के मामले में देश के टाप हलकों में शामिल हो गया।
81.48 प्रतिशत मतदान के साथ सिरमौर जिला अव्वल तो सबसे कम 69.85 फीसदी मतदान शिमला में हुआ। छिटपुट मामलों को छोड़कर मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा। छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा। कई बूथों पर ईवीएम में खराबी की शिकायतें मिलीं।
किस जिले में कितने प्रतिशत मतदान
जिला मतदान प्रतिशतता
शिमला 69.85
बिलासपुर 73
सिरमौर 81.48
सोलन 80.34
हमीरपुर 70.33
चंबा 75.25
कांगड़ा 72.68
कुल्लू 78.74
मंडी 76.95
ऊना 75.06
किन्नौर 74.28
लाहौल स्पीति 74.42
विधानसभा सीटें 68
प्रत्याशी 459
कुल मतदाता 46,08,359
कुल पोलिंग बूथ 7253