फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए भारत छोड़ विदेश में जा बसे 61 हजार करोड़पति

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा, टैक्स और बच्चों की शिक्षा कारणों के चलते भारत से भारी संख्या में करोड़पतियों ने पलायन किया है। इनकी शुरुआती संपत्ति 10 लाख डॉलर (करीब 6.41 करोड़ रुपये) या इससे अधिक आंकी गई।
विज्ञापन


एक हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पिछले 14 सालों में 61 हजार करोड़पति भारतीय विदेशों को पलायन किया। न्यू वर्ल्ड हेल्थ और एलआईओ ग्लोबल की संयुक्त रिपोर्ट में कहा गया कि सदी के आखिर में दोहरी नागरिकता के आवेदन के साथ ही पलायन में काफी इजाफा हुआ है।

2000 से 2014 के बीच करीब 61 हजार करोड़पति भारतीयों ने देश से पलायन किया है। इस दौरान दुनिया में सबसे ज्यादा चीन के करोड़पतियों ने पलायन किया, जिनकी संख्या 91 हजार है।
विज्ञापन


विज्ञापन

इन कारण से ‌किया विदेश का रूख

वहीं, पलायन के मामले में करोड़पति भारतीयों का स्थान दूसरा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि करोड़पति भारतीयों ने टैक्स कारणों के अलावा सुरक्षा और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए ब्रिटेन, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया का रुख किया।

वही, चीनी करोड़पतियों ने प्रमुख रूप से अमेरिका, हांगकांग, सिंगापुर और ब्रिटेन का रुख किया। पिछले 14 सालों में ब्रिटेन पहुंचने वाले करोड़पतियों की संख्या सबसे ज्यादा (1.25 लाख) रही।

इसके बाद अमेरिका और सिंगापुर का स्थान आता है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत, यूरोप, रूस और चीन से सबसे ज्यादा संख्या में करोड़पति ब्रिटेन पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें