फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ेगा 'नूरजहां' का वजन, आखिर कौन है नूरजहां?

Mon, 13 Apr 2015 10:14 AM IST
एजेंसी/इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन
आमों की रानी कही जाने वाले प्रजाति नूरजहां केवल नाम से ही राजसी नहीं है। इसके तेवर भी वैसे ही हैं।
विज्ञापन


इस बार जब आम की फसल पर भी मौसम की मार का अंदेशा जताया जा रहा है तब नूरजहां प्रजाति न केवल इससे अछूती रहेगी बल्कि इसका वजन भी बढ़ जाएगा।

पिछले साल इस आम का औसत वजन 3.8 किलो था। इस बार यह करीब 4.2 किलो होगा। नूरजहां प्रजाति अपने आकार के लिए जानी जाती है। मूल रूप से यह प्रजाति भारत और अफगानिस्तान में पाई जाती है।
विज्ञापन


भारत में यह आम मध्य प्रदेश में अलीराजपुर जिले के काठियावाड़ा इलाके में ही होता है। आम के बाग के मालिक शिवराज सिंह लोधी ने बताया कि बारिश और ओलों के कारण आम की करीब 40 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि नूरजहां प्रजाति पर इसका असर नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि इसके पेड़ पर दिसंबर में बौर आ जाती हैं और जून तक फल पूरी तरह तैयार हो जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें