गणतंत्र दिवस के ऊपर मंडरा रहे आतंकी साये के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद खुफिया एजेंसियां ने 26 जनवरी के मौके पर आतंकी हमले की साजिश रचे जाने को लेकर अलर्ट जारी किया है।
इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने आईएस से संबंध रखने वाले से 6 संदिग्ध लोगों को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। इन लोगों को कर्नाटक के बेंगलूरु, मंगलूरु और टुंकुर जिलों से गिरफ्तार किया गया है।
FLASH: 6 suspected terrorists detained in a Joint operation by NIA and Karnataka police in Karnataka,more details awaited— ANI (@ANI_news) January 22, 2016
इसके अलावा महाराष्ट्र में भी कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। महाराष्ट्र आतंक विरोधी दल ने मुंबई से कुछ संदिग्दों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एनआईए ने हैदराबाद से भी संदिग्धों की धर पकड़ की है।