फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल बजट के बाद, जेटली की होगी छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रिमंडल में बजट सत्र के बाद फेरबदल तय है। माना जा रहा है कि उस फेरबदल में अरुण जेटली से वित्त मंत्रालय छिन सकता है। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्थिक सुधारों को गति देने और आलोचकों को खामोश करने के लिए मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों और नए चेहरों को जगह दे सकते हैं।
विज्ञापन


जानकारों का मानना है कि अच्छे दिनों के वादे के साथ आई मोदी सरकार का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। सरकार कर और भूमि सुधारों के दिशा में ठोस कदम उठाने में नाकामयाब रही है।

केंद्र सरकार के कामकाज के बल पर दिल्ली और बिहार विधानसभा में उतरी भाजपा मुंह की खा चुकी है। फिलहाल पार्टी की निगाहें अगले वर्ष होने वाले उत्तर प्रदेश चुनावों पर है। आगामी लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश के जीतना बहुत जरूरी है। उत्तर प्रदेश को निगाह में रखकर अमित शाह को भाजपा अध्यक्ष के रूप में रख गया है। उनका मौजूदा कार्यकाल इसी हफ्ते खत्म हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पीयूष गोयल को मिल सकता है वित्त मंत्रालय

माना जा रहा है कि सरकार की विफलताओं का ‌ठिकरा वित्तमंत्री अरुण जेटली के सिर पर फूट सकता है। फरवरी में बजट पेश हो जानने के बाद उन्हें वित्तमंत्री पद से हटाया जा सकता है। हालांकि भाजपा इन खबरों को निराधार बता रही है।

रायटर्स का कहना है‌ कि जेटली को वित्त मंत्रालय से हटाकर रक्षा मंत्रालय में भेजा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार के शुरुआती दिनों में जेटली रक्षा मंत्रालय संभाल चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय सौंप सकते हैं। वे फिलहाल कोयला व विद्युत मंत्री हैं। फेरबदल की गाज कुछ और मंत्रियों पर भी गिर सकती है।

सूत्रों को कहना है कि सरकार के सभी मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड मांगा है। जिन मंत्रियों के कामकाज को कमतर माना जा रहा है रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर, रेलमंत्री सुरेश प्रभु का भी नाम भी शामिल है। लगातार विवादों के कारण मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का रिपोर्ट कार्ड भी खराब ही माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें