जेएनयू और रोहित वेमूला मामले पर राज्यसभा में शुक्रवार को भी जमकर हंगामा हुआ। लगातार बढ़ते हंगामे और सदस्यों के आचरण से सभापति और उपसभापति भी व्यथित नजर आए।
कई बार ताकीद करने के बाद भी विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा तो उपसभापति ने उन्हें यह कहकर नसीहत दी कि पांच लोग शोरशराबा और हंगामा करके बाकी सांसदों की आवाज नहीं दबा सकते। हालांकि उनके यह कहने के बाद भी सांसदों ने हंगामा जारी रखा।
बता दें कि राज्यसभा में पिछले दो दिनों से लगातार हंगामे की उपस्थिति बनी हुई है। विपक्ष रोहित वेमूला और जेएनयू मुद्दे पर लगातार सरकार और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को निशाने पर बनाए हुए है।
हालांकि लोकसभा में जोरदार भाषण के बाद स्मृति ने राज्यसभा में भी कुछ इसी अंदाज में माहौल बनाने का प्रयास किया था लेकिन विपक्षी सासंदों को उनकी सफाई रास नहीं आई। वहीं महिषासुर मुद्दे पर भी स्मृति के बयान से विपक्ष खासा नजर आया।