फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित की मां ने कहा, देश को गुमराह कर रही हैं स्मृति

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित वेमुला के दोस्त प्रशांत ने शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ईरानी तथ्यों को छिपा रही हैं और वेमुला मामले में सही जानकारी देश के सामने नहीं ला रही।
विज्ञापन


गौरतबल है कि गुरुवार को संसद में बहस के दौरान स्मृति ईरानी ने रोहित वेमुला मामले में देश के सामने सरकार का पक्ष रखा था। इसके अलावा उनकी बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ तीखी बहस भी हुई थी। सदम में ईरानी ने कहा था कि रोहित वेमुला मामले की जांच कर रहे समिति में एक दलित प्रोफेसर भी शामिल था।

प्रशांत और रोहित के परिवार ने एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर स्मृति के दावों का खंडन किया। परिवार का कहना है कि स्मृति ने पहले रोहित वेमुला मामले में पहले भी देश को गुमराह किया था और अभी भी कर रही हैं। स्मृति ईरानी के गलत बयानबाजी के लिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रियों ने बनाया दबाव

प्रशांत ने पत्रकारों को बताया कि रोहित ने पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन को एक पत्र लिखकर अपनी मंशा को जाहिर कर दिया था लेकिन उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। वेमुला मामले की जांच कर रहे डीसीपी ने बिना उसके जाति प्रमाण पत्र की जांच किए ही उसे दलित मानने से इनकार कर दिया। उन्हें सबसे पहले रोहित का जाति प्रमाण पत्र मांगना चाहिए था।

उसने केंद्र सरकार पर इस मामले को दबाने का भी आरोप लगाया। उनसे कहा कि अब तक सरकार ने वीसी पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके अलावा खुद वीसी भी अब तक उनके परिवार से मिलने नहीं आए हैं। उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया। परिवार वालों का कहना है कि कई केंद्रीय मंत्रियों ने इस मामले पर गुमराह करने की कोशिश की थी। हालांकि, उसने किसी भी मंत्री का नाम लेने से इनकार कर दिया।

वेमुला के दोस्त ने जेएनयू विवाद पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहित को देश का बेटा बताया था लेकिन एक ऐसे ही एक बेटे पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर उस पर मुकदमा चलाया जा रहा है।
PM Modi said India has lost her son.Want to ask him,If India has lost her son,same son was branded as anti-national: Rohith Vemula's friend— ANI (@ANI_news) February 26, 2016




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें