फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका में पांच भारतीय मछुआरों को मौत की सजा

Thu, 30 Oct 2014 10:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका में बृहस्पतिवार को पांच भारतीय मछुआरों को मौत की सजा सुनाई गई है। कोलंबो हाईकोर्ट ने इन पांचों को मादक पदार्थों की तस्करी में दोषी पाया है। हालांकि, सजा के खिलाफ भारत वहां की शीर्ष अदालत में अपील करेगा।
विज्ञापन


पांचों मछुआरे तमिलनाडु से हैं, जिन्हें 2011 में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मादक द्रव्यों की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था। ये पांचों मछुआरे उन आठ लोगों के समूह में हैं, जिन्हें कोलंबो की हाई कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। इन लोगों को उत्तरी जाफना के निकट समुद्र में एक नौका से गिरफ्तार किया गया था।

हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार पांच भारतीय और तीन श्रीलंकाई मछुआरों को हाईकोर्ट जज प्रीती पद्मन सुरासेना ने यह सजा सुनाई। हालांकि, इस मामले में चार साल से लड़ाई लड़ रही भारत सरकार अपने पहले के रुख पर कायम है कि पकड़े गए मछुआरे निर्दोष हैं और इन्हें गलती से पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन


श्रीलंकाई कोर्ट के फैसले पर फौरन टिप्पणी करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने नई दिल्ली में कहा, ‘कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग एक वकील के जरिए शीर्षस्थ अदालत में मछुआरों के खिलाफ इस फैसले को चुनौती देगा।’

उन्होंने कहा कि भारत इस मामले को कानूनी और सरकारी दोनों स्तरों पर काम कर रहा है। मछुआरों का मुद्दा श्रीलंका और भारत दोनों के लिए बेहद संवेदनशील मुद्दा है। यही नहीं इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने के लिए अन्नाद्रमुक और द्रमुक जैसी तमिलनाडु की पार्टियां केंद्र सरकार पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें