पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में पांच से दस साल उम्र की चार नाबालिग बच्चियों के साथ 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि मामला 3 जनवरी को बेलाटोर के रथताला इलाके का है।
आरोपी रबी लोचन डे को शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया। डे किराने की दुकान चलाता है। बेलाटोर थाने पर बच्चियों के अभिभावकों ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ितों के परिजनों का कहना है कि 5, 7, 8 और दस साल की बच्चियां करीब 3 बजे दुकान पर केक खरीदने गई थीं।
केक देने के बहाने डे सभी को दूसरे कमरे में ले गया और वहां पर उनके साथ बलात्कार किया। एक बच्ची के यूरिन से ब्लड आने के बाद मामले का पता चला।