फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेशः जंगल मुठभेड़ में 20 चंदन तस्कर मारे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के तिरुपति के नजदीक शेषाचलम फॉरेस्ट रेंज में पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 20 लोग मारे गए हैं। पुलिस का दावा है कि ये सभी लोग चंदन तस्कर थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वहां मौजूद 80 से 100 लोगों ने जब पुलिस और वन विभाग के एसटीएफ पर पत्थर फेंके तब उन्होंने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के डीआईजी कांता राव ने बीबीसी हिंदी को बताया, "ये लोग आम तौर पर 100 से 300 की संख्या में होते हैं। इस बार उन्हें पता नहीं था कि वन अधिकारियों के साथ एसटीएफ़ भी है। उन्होंने पत्थर फेंके और हमारे एक ग्रुप ने आत्मरक्षा में फायरिंग की।" उन्होंने आगे कहा, "चंदन के पेड़ काटने और तस्करी करने वालों में ज़्यादातर लोग पड़ोसी राज्यों के हैं।"
विज्ञापन

राजनैतिक दलों ने की आलोचना

इस इलाके की सीमा तमिलनाडु से लगी हुई है। हालांकि पुलिस ने मरने वालों की पहचान बताने से इनकार कर दिया है लेकिन तमिलनाडु के राजनीतिक दल इस घटना की आलोचना कर रहे हैं। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि दोनों राज्य सरकारों को इस बारे में चर्चा करनी चाहिए थी क्योंकि बीते कुछ महीनों में ऐसी घटनाएं हुई हैं। वहीं एमडीएमके नेता वाइको ने इसे 'हत्या' बताया है।

तस्करी
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाल चंदन की कीमत 25 लाख रुपए प्रति टन तक है एक टन लाल चंदन अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में 25 लाख रुपए तक बिकता है। कांता राव ने कहा, "तस्कर इन लोगों का इस्तेमाल चंदन की सप्लाई बनाए रखने के लिए करते हैं। पुलिस ने कुछ समय पहले यहां से लाल चंदन के 26 लट्ठे बरामद किए थे।" साल 2013 में तस्कर समूहों ने दो वन अधिकारियों की हत्या कर दी थी इसके बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने पुलिस और वन अधिकारियों के स्पेशल टास्क फ़ोर्स का गठन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें