कुछ ऐसा ही नजारा कोयंबटूर में उस समय देखने को मिला, जब एक निजी बैंक का कैश लेकर जा रहा एक वाहन अचानक पलट गया और करीब 15 करोड़ रुपयों के बंडल सड़क पर बिखर गए।
यह वाहन केरल के त्रिशूर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि सड़क पर इतनी ज्यादा संख्या में नोट बिखरे पड़े देख स्थानीय लोग एकत्रित हो गए।
हालांकि पुलिस ने तुंरत मौके पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ पैसों को उठाने में मदद की।