फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति को सलाह, चश्मा उतार कर आएं मथुरा

Thu, 13 Nov 2014 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा के निवासियों ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को एक सलाह दी है, कि वह 16 नवंबर को जब शहर के मंदिर में जाएं तो या तो चश्मा उतार दें या कॉन्टैक्ट लैन्स पहन लें।
विज्ञापन


राष्ट्रपति को ये सलाह शहर के प्रसिद्ध मंदिर बांके बिहारी में बंदरों के खौफ की वजह से दी गयी है। प्रणब मुखर्जी 16 नवंबर को मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। मथुरावासियों को अंदेशा है कि यहां बंदर उनका चश्मा छीन कर भाग सकते हैं।

बंदरों का ये खतरा वास्तविक है जिस वजह से जिला प्रशासन ने 10 लंगूरों को रखा है जो बंदरों को राष्ट्रपति की दौरे से दूर रखेंगे। इस मंदिर में बंदरों का खौफ कोई नया नहीं है।
विज्ञापन


1862 में जब हरिदास स्वामी द्वारा ये मंदिर बनाया गया तभी से यहां बंदर फैल गये हैं। ये बंदर आए दिन कैमरे, प्रसाद, खाने का सामान और सभी रंग के चश्में छीनकर भाग जाते हैं।

मथुरा जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम का वायदा किया है। इनका कहना राष्ट्रपति ने बांके बिहारी मंदिर आने की इच्छा जाहिर की है, ऐसे में खास सुरक्षा मंदिर के प्रत्येक कोने में मुहैया कराई जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के साथ ही अलग से पुलिसकर्मियों को भी इस दिन मंदिर परिसर में तैनात किया जाएगा।

राष्ट्रपति को वानर आतंक से बचाने के लिए 10 लंगूर भी खरीदे गए हैं।

सालों से रहवासी बंदरों के इस आतंक से परेशान हैं। इसी वजह से इन्हें दरवाजे और खिड़कियां 24 घंटे बंद रखनी पड़ती हैं। इन लोगों का कहना है कि अगर राष्ट्रपति आगमन पर लंगूर खरीदे गए हैं तो यहां के लोगों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम क्यों नहीं किए जा सकते।

ऐसा नहीं है कि इन लोगों ने कभी इस बात की शिकायत नहीं की। यहां के व्यवसायियों ने जिला प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए कई बार आवाज उठाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

16 नवंबर को राष्ट्रपति के दौरे के वक्त उत्तर प्रदेश के गवर्नर राम नाईक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत प्रदेश के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

इसी वजह से इस दिन मंदिर अन्य श्रद्धालुओं के लिए 11 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक एक घंटे के लिए बंद रहेगा। 16 नवंबर को राष्ट्रपति की इस यात्रा को ध्यान में रखते हुए यहां की सड़क पर आम आदमी की आवाजाही को भी वर्जित कर दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें