गुजरात के सूरत में अभी रनवे पर प्लेन से भैंस के टकराने का मामला शांत नहीं हुआ था। अब राजधानी एक्सप्रेस से एक भैंस के टकराने का मामला सामने आया है। छह दिन के अंदर भैंस का प्लेन और ट्रेन से मामला सामने आया है।
दोनों ही बार प्लेन और ट्रेन से टकराने के बाद भैंस की मौत हो गई। पर कोई भी दावा करने नहीं आया कि भैंस उसकी है।
सोमवार को रात में 7.40 पर मुबंई-दिल्ली राजधानी से सूरत में एक भैंस टकरा गई। भैंस के ट्रेन से टकराने के बाद 1 किलोमीटर दूर जाकर लोको पॉयलट ने गाड़ी रोकी। ट्रेन की जांच में पाया गया कि एंगल लॉक के बीच में और पहले कोच में कुछ नुकसान हुआ है। राजधानी से हुए हादसे के बाद ट्रेन को जांच के बाद रवाना किया गया।
इससे पहले 6 नवंबर को सूरत में एयरपोर्ट के रनवे पर स्पाइसजेट एयरक्रॉफ्ट से एक भैंस टकरा गई थी। उस समय भी प्लेन के इंजन में कुछ खराबी आई थी। उस समय प्लेन में 140 यात्री सवार थे।