फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर की 10 बड़ी खबरें, पढ़िए सिर्फ 10 मिनट में

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के जिन कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने सुबह गिरफ्तार किया था उन्हें जमानत मिल गई है। लेकिन वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस आप नेता आशुतोष को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। इसके साथ ही यह साफ हो गया कि उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के कई अधिकारी आप कार्यालय में आशुतोष से मिलने पहुंचे थे। आशुतोष का कहना है कि पुलिस ने उनसे जांच में सहयोग मांगा है और पूछताछ के लिए अपने साथ ले जा रही है। आशुतोष ने सभी कार्यकर्ताओं शांति बनाए रखने की अपील की है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प और मारपीट मामले में आप नेता आशुतोष, प्रो. आनंद कुमार और शाजिया इल्मी की गिरफ्तारी की चर्चा सुबह से ही थी। इसके पहले भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन और नलिन कोहली ने चुनाव आयोग में आप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ट्रेन भेजना ही भूल गया रेलवे

रेलवे स्टाफ पहले दिन ही दरभंगा जाने वाली नई होली स्पेशल ट्रेन को यार्ड से निकालना भूल गया।

प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने हंगामा किया तो ट्रेन को प्लेटफार्म पर लाया गया।

शोरगुल और हंगामे के बीच दो घंटे बाद गाड़ी यहां से रवाना भी हो गई लेकिन जल्दबाजी में एसी कोच लगना रह गया।

इस पर यात्रियों ने लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर भी काफी देर हंगामा किया।

रेलवे ने बरेली से दरभंगा 4314 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया था। शेड्यूल के तहत गाड़ी बुधवार सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर रवाना होना थी।

जोशी को कैसे संभालेंगे मोदी को

लोकसभा चुनावों के लिए टिकट बंटवारे को लेकर अभी तक सिर्फ कार्यकर्ताओं के विरोध झेल रही भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें अब और बढ़ती नजर आ रही हैं।

‌टिकटों की मारामारी इस बार भाजपा के दो ऐसे नेताओं के बीच सामने आई है, जिसे सुलझाने में शायद खुद पार्टी के भी पसीने छूट जाएं।

भाजपा अभी तक यह सोचकर खुश थी कि देश में उसकी लहर चल रही है और आगामी लोकसभा चुनाव में जीत उसकी मुट्ठी में है, लेकिन ताजा विवाद काफी हद तक भाजपा की इस सोच को प्रभावित कर सकता है। आखिर क्या है ये नया विवाद?

कैसे मिलेगी लाखों को नौकरी

लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए न तो कोई घोषणाएं की जाएंगी और न ही भर्तियां की जाएंगी।

प्रदेश में शिक्षक से लेकर लेखपाल तक के लाखों पदों पर भर्तियों के लिए वर्षों से मशक्कत किए जाने के बाद भी चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।

ऐसे में भर्तियों के लिए युवाओं को अब आचार संहिता समाप्त होने का इंतजार करना होगा।

उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार के सत्ता में आने के बाद से भर्तियों के लिए विज्ञापन तो निकले पर भर्तियां पूरी नहीं हो पाईं।

वाट्सऐप ने खोजा बच्‍चा

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने 11 वर्षीय एक लापता बच्चे को वॉट्सऐप की मदद से ढूंढ निकाला है।

पुलिस का दावा है कि परमिंदर सिंह के खोने की रिपोर्ट मिलने के बाद उसने जगह-जगह बच्चे की गुमशुदगी के पोस्टर्स लगाए। साथ ही बरेली में वॉट्सऐप पर मैसेज के तौर पर फ्लैश भी किए।

बरेली के अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक (अपराध) एसपी सिंह ने बीबीसी को बताया, “हमने प्रचार के कई माध्यमों का इस्तेमाल किया, पर्चे भी छपवाए। इन्ही पर्चों की डिजिटल प्रति हमने वॉट्सऐप पर भी चेन मैसेज के तौर पर भेजा।”

70 लोगों की जान गई, तब खत्म हुई हड़ताल

यूपी में पिछले करीब छह दिनों से चल रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार वापस हो गई है। इसकी आधिकारिक घोषण अब से कुछ देर पहले ही कानपुर में की गई है।

हालांकि, डॉक्टर्स ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी तरह से नहीं मान ली जातीं, वे काम करते हुए भूख हड़ताल पर रहेंगे।

दिलचस्प बात यह है कि यूपी सरकार ने बुधवार देर रात दो बजे दावा किया था कि हड़ताल खत्म हो गई, लेकिन गुरुवार सुबह भी हड़ताल जारी थी।

विभिन्न स्रोत से मिली जानकारी के मु‌ताबिक, जूनियर डॉक्टरों की इस हड़ताल से यूपी में कम से कम 74 लोगों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री क्यों खाते हैं, इतनी डांट?

नेताजी ने भले अखिलेश को बचपन में न डांटा हो, भले ही छात्र जीवन में पढ़ाई-लिखाई के बहाने न डांटा हो पर इन दिनों खूब झिड़क रहे हैं। होंगे वह दूसरों के लिए देश के बड़े सूबे के मुख्यमंत्री।

मुलायम सिंह के लिए तो वह बेटे हैं। साथ ही पार्टी चलाने वाले असली नेता भी। इसलिए जहां भी पिता बेटा एक मंच पर होते हैं, अखिलेश को एक दो बार झिड़की तो मिल ही जाती है। हालांकि उनकी फटकार नसीहत के रूप में ही होती है।

कभी इस तरह कि चापलूसों को पास मत फटकने दो, कभी इस तरह कि काम ठीक नहीं हो रहा। मगर अखिलेश का भी जवाब नहीं। सरेआम पापा की डांट से उनका अपना इगो हर्ट नहीं होता।

उन्हें यह नहीं लगता कि शादी-विवाह हो गया। दो बार सांसद का चुनाव जीत लिया। मुख्यमंत्री भी बन गए पर पापा इस तरह सरेआम डांटते हैं। मुलायम सिंह ने डांटना शुरू नहीं किया कि वह चुपचाप सिर झुका लेते हैं। सपा की सभी मंच पर भाषण करते हुए नेताजी को यह बात नागवार गुजरना स्वाभाविक था कि वह कीमती बातें कर रहे हैं और अखिलेश उन पर गौर करने के बजाय मोबाइल के बटन दबा रहे हैं।

SSC में नई नौकरी

कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी के माध्यम से सिविल, यांत्रिक, वैद्युत, मात्रा सर्वेक्षण और संविदा की श्रेणियों में इंजीनियर के विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा 25 मई, 2014 को आयोजित की जाएगी।

हड़ताल पर मुलायम का कैसा बयान?

सपा सुप्रीमो ने यूपी में चल रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर बेतुका बयान दे डाला है। उन्होंने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में उल्टा पूछ डाला कि तुम्हारे परिवार से कौन मरा है?

मुलायम ने पहले तो कहा कि कौन मर रहा है? फिर बोले, डॉक्टरों की हड़ताल को क्यों इतना महत्व दिया जा रहा है। फिर उन्होंने यहां तक कह डाला कि अगर आप लोग सही छापें, तो मौतें कम हो जाएंगी।

उधर, कानपुर में जूनियर डॉक्टरों ने काम पर लौटने का एलान कर दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे काम पर जरूर लौट रहे हैं लेकिन भूख हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

अब रिलीज होगी गुलाबी गैंग

माधुरी दीक्षित की मुख्य भूमिका वाली फिल्‍म 'गुलाब गैंग' 7 मार्च को ही रिलीज होगी। कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

'गुलाब गैंग' फिल्‍म पर आए संकठ के बादल छट गए हैं। यह फिल्म अब अपने नियत समय पर ही रिलीज होगी।

इस फिल्म को सात मार्च को रिलीज होना था। 5 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज को आठ मई तक टाल दिया था।

कोर्ट ने ऐसा सामाजिक संगठन 'गुलाब गैंग' की प्रमुख संपत पाल की दा‌यर याचिका पर सुनवाई करते हुए किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें