फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरएक्सप्रेस: दिनभर की 10 बड़ी खबरें सिर्फ 10 मिनट में

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी ने साबिर अली की सदस्यता रद्द कर दी है। वो कल ही बीजेपी में शामिल हुए थे। उनके शामिल होने के बाद बीजेपी में बड़ा बवाल खड़ा हो गया था।
विज्ञापन


बीजेपी का मुस्लिम चेहरा कहे जाने वाले मुख्तार अब्बास नकवी ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी का इजहार किया था तो कई और भी नेता उनके पक्ष में आ गए थे।

RSS ने भी बीजेपी को साबिर से पीछा छुड़ाने के लिए कह दिया था। अब साबिर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है तो देखना ये होगा कि जेडीयू और बीजेपी से निकाले जाने के बाद साबिर को आसरा कहां मिलेगा?

मोदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना पड़ा महंगा

नरेंद्र मोदी, मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, मुलायम सिंह यादव, अजीत सिंह समेत कई नेताओं को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए दाखिल जनहित याचिका हाईकोर्ट ने हर्जाने के साथ खारिज कर दी है।

कोर्ट की टिप्पणी रही कि यह याचिका सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के इरादे से की गई और मांगों को बेतुका करार दिया। कोर्ट ने याचिका दाखिल करने वाले अलीगढ़ के वकील खुर्शीद उर्ररहमान पर 20 हजार रुपये हर्जाना (कास्ट) भी लगाया है।

याची का कहना था कि राजनीतिक पार्टियां अपने घोषणा पत्रों में बड़े-बड़े वादे करती हैं। चुनाव होने के बाद जब उनको बहुमत नहीं मिलता तो गठबंधन कर लिया जाता है और घोषणा पत्र में किए गए वादे दरकिनार हो जाते हैं। यह जनता के साथ धोखा है।

सरकारी पदों पर बड़ी भर्ती

केंद्रीय सिद्ध शोध परिषद यानी सीसीआरएस स्वास्‍थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संगठन के रूप में काम करती है। इस परिषद का अस्पताल परिसर चेन्नई के अरंबक्कम में स्थित हैं। इन पदों की भर्ती के बाद नियुक्त‌ि चेन्नई में ही की जाएगी।

पदों की संख्या और पद नाम केंद्रीय सिद्ध शोध परिषद (सीसीआरएस) में सिद्ध रिसर्च ऑफिसर और प्रयोगशाला परिचारक यानी लैब अटेंडेंट के कुल 46 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में 22 पद रिसर्च ऑफिसर और 24 पद लैब अटेंडेंट के शामिल हैं।

जमानत के लिए कर्मचारियों से अपील

सेबी और सहारा समूह के विवाद में नित नए पन्ने जुड़ते जा रहे हैं। निवेशकों का पैसा न लौटाने के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद सुब्रत राय की रिहाई के लिए अब उनके कर्मचारी ही आगे आएंगे।

एक दिलचस्प योजना के मुताबिक सहारा के कर्मचारी 5000 करोड़ रुपये जुटा कर अपने चेयरमैन को जेल से छुड़ाने की पहल करेंगे। इस योजना के मुताबिक यह रकम कर्मचारियों को 'सहारायन ई-मल्टीपरपज सोसाइटी लिमिटेड' के शेयर आवंटित करके जुटाई जाएगी।

कर्मचारियों की ओर से उनकी हैसियत और इच्छा मुताबिक एक से तीन लाख रुपये योगदान करने के लिए कहा गया है। इसके बदले उन्हें इस सोसाइटी के शेयर आवंटित किए जाएंगे। सहारा समूह का दावा है कि उसके पास 11 लाख कर्मचारी और फील्ड वर्कर हैं, जिन्हें हर महीने वेतन मिलता है।

47 साल बाद कोर्ट ने कहा तुम बेगुनाह हो

जापान के एक अदालत ने चार दशकों से मौत की सज़ा पाए एक व्यक्ति के मुक़दमे पर फिर से सुनवाई की इजाज़त दी है।

इवाओ हाकामादा को अपने बॉस, उसकी पत्नी और उसके दो बच्चों की हत्या के लिए 1968 में मौत की सजा सुनाई गई थी। अब 78 साल के हो चुके हाकामादा ने उस वक़्त 20 दिनों की पूछताछ के बाद अपना गुनाह क़बूल कर लिया था।

वह कहते हैं कि पूछताछ के दौरान उनको पीटा गया था। बाद में वह अदालत में इक़बालिया बयान से मुकर गए थे।

जापान की पुलिस पारंपरिक रूप से मुक़दमा चलाने के दौरान बयान पर भरोसा करती है, लेकिन आलोचकों का कहना है कि अक्सर ये बयान जोर ज़बरदस्ती कर के लिए जाते हैं।

पाकिस्तान में किया हिंदू मंदिर पर हमला

शुक्रवार को पाकिस्तान के हैदराबाद के एक कारोबारी इलाक़े फतेह चौक के प्रसिद्ध हिंदू मंदिर में तीन नकाबपोशों ने हमला किया। इस इलाके के आसपास बड़ी तादाद में हिंदू रहते हैं।

एक चश्मदीद एनी साईदीन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बिना नंबर प्लेट वाली एक कार में तीन लोग आए। उनके मुंह पर नकाब थे।

इस जगह दो हिंदू मंदिर हैं। पहले एक छोटा हनुमान मंदिर पड़ता है। उसके बाद एक देवी काली का बड़ा मंदिर पड़ता है। ये दोनों मंदिर भारत के विभाजन से पहले के हैं।

गोलियां बरसा कर भागने लगे आतंकी

आतंकियों के एक और बड़े हमले को नाकाम करते हुए सेना और पुलिस ने शुक्रवार को करीब 10 घंटे तक चली मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। हालांकि इस घटना में एक जवान शहीद हो गया और दो सैन्यकर्मी घायल हो गए।

सुबह साढ़े चार बजे आतंकियों ने एक बोलेरो लूटकर उसमें सवार चार लोगों को दौड़ाकर गोली मार दी, इसमें एक की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद वाहन चालक का गला रेत दिया। इनका निशाना कठुआ के पास नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक के बीच स्थित जंगलोट का सैन्य शिविर था।

माना जा रहा है कि आतंकी सीमा पार से आए थे। आतंकी भारी गोला-बारूद और अत्याधुनिक उपकरणों से लैस थे। मुठभेड़ के दौरान रेल यातायात और नेशनल हाईवे पूरी तरह बंद रहा।

मसाज के नाम सेक्स का धंधा

पुलिस ने मसाज पार्लर के नाम पर चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड कर मसाज पार्लर की मालकिन सहित छह लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

गुड़गांव के पॉश एरिया कहे जाने वाले सेक्टर-31 के मार्केट से पुलिस ने देर रात इस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। बॉडी मसाज सेंटर के नाम पर चल रहे ये लड़कियां जिस्मफरोशी का कारोबार करती थी।

इस मामले में सेक्टर-40 थाना पुलिस ने छह लड़कियों को पकड़ा। जिन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक शहर में ऐसे बॉडी मसाज सेंटर पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

केजरीवाल से हाथ मिलाना नहीं होगा आसान

अपने रोड शो में जनता के बीच रहने वाले और हाथ मिलाकर जनता का अभिनंदन स्वीकार करने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को अंबाला में कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे। वह जनता के बीच तो रहेंगे, लेकिन भीड़ को उनसे दूर रखा जाएगा। रोड शो के दौरान केजरीवाल से हाथ मिलाना आसान नहीं होगा।

दरअसल, अंबाला पुलिस आज यहां केजरीवाल को पूर्व सीएम रैंक की पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराएगी। इसके लिए पुलिस हाईकमान की ओर से निर्देश आ चुके हैं। जिस स्तर की सिक्योरिटी एक पूर्व सीएम को दी जाती है, उसी स्तर की सिक्योरिटी यहां अरविंद केजरीवाल को मिलेगी। इतना ही नहीं उनके रोड शो और रैली में अधिक भीड़ जुटने का भी इनपुट पुलिस के पास पहुंचा है, इसलिए पुलिस ने रोड शो व रैली में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए अपेक्षाकृत ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात करने का प्लान बनाया है।
विज्ञापन

श्रीदेवी की बेटी फिल्मों में

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाहन्वी को करन जौहर लांच करेंगे। जाहन्वी अभी 17 साल की है। ‌अंग्रेजी दैनिक मिड डे छपी खबर के मुताबिक करन जौहर इस सिलसिले में श्रीदेवी और जाहन्वी से मिल चुके हैं। अब यह देखना होगा कि यह फिल्म की शुरुआत कब होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें