फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चर्चाओं में आई महेश भट्ट की भांजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ साल पहले चुनिंदा फिल्मों में नजर आई स्माइली सूरी को शायद आप भूल गए हों, पर याद कीजिए कि वह निर्देशक मोहित सूरी की बहन और महेश भट्ट की भांजी हैं। फिल्म ‘कलियुग’ और ‘ये मेरा इंडिया’ में दिखने वाली इस हीरोइन ने मंगलवार को मुंबई में शादी कर ली। उनके पति हैं विनीत बंगेरा। विनीत डांस इंस्ट्रक्टर और बॉलीवुड फोटोग्राफर हैं। स्माइली के प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

Trending Videos

तैयारी कर लीजिए सिंघम की

अगर आपको रोहित शेट्टी की ‘सिंघम’ पसंद आई थी तो उसके सीक्वल के लिए कमर कस लीजिए क्योंकि ‘सिंघम रिटर्न्स’ का ट्रेलर 11 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। अजय देवगन इसके लिए तैयारियां कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में भ्रष्टाचार और आज आम आदमी द्वारा झेली जा रही मुश्किलों के खिलाफ बाजीराव (अजय देवगन) की लड़ाई दिखाई जाने वाली है। खबर है कि बाजीराव इस फिल्म में यह कहता नजर आएगा, ‘अता माझी सटकली।’ (अब मेरा दिमाग सटक गया है)।
विज्ञापन

आलिया का मिजाज

आलिया भट्ट की एक मुश्किल यह है कि वह अपनी पसंद-नापसंद सबके सामने खुल कर जाहिर कर देती हैं, जिस कारण उनके और दूसरों के लिए अड़चन भरी स्थिति पैदा हो जाती है। हुआ यह कि पिछले हफ्ते करन जौहर के घर दी गई पार्टी में वरुण धवन अपनी पुरानी दोस्त नताशा दलाल को ले आए। कहा जाता है कि नताशा को आलिया बिल्कुल पसंद नहीं करतीं। ऐसे में वह पार्टी के उस कोने में चली गईं जहां से वरुण-नताशा नजर तक न आएं। लेकिन आलिया की इस हरकत से उनके दोस्तों का ग्रुप दो हिस्सों में बंट गया। आलिया के चले जाने से वरुण को कोई फर्क नहीं पड़ा और वह अपनी दोस्त के साथ पार्टी के मजे लेते रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें