फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल की पांच सबसे पसंदीदा कारें, क्या आपकी भी ये ही पसंद है?

विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छे दिन देखने के लिए सभी आस लगाएं बैठे हैं। अच्छे दिनों का इंतजार न सिर्फ राजनीति में है बल्कि ऑटो इंडस्ट्री भी इन दिनों के लिए उम्मीद लगाए हुए है।
विज्ञापन


करीब तीन सालों से ऑटो कंपनियों ने जबरदस्त बिक्री नहीं देखी है। किफायती कीमत की कारों का हाल भी कुछ ऐसा ही है।

ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान भारत में कई शानदार कारों को प्रदर्शित किया गया था। इनमें कई कारें ऐसी थी जिनको पहली बार पेश किया गया जबकि कुछ कारों के मॉडल को अपग्रेड करके पेश किया गया। हम यहां 2014 में लॉन्च हुईं ऐसी पांच शानदार कारों के बारे में चर्चा कर रहे हैं जो पिछले 6 महीने में सबसे ज्यादा पसंद की गई हैं।

मारुति सु‌जुकी सेलेरियो

पहले नंबर पर मारुति सुजुकी की कॉम्पेक्ट ऑटोमैटिक कार से‌लेरियो है। इस कार को ऑटो एक्सपो 2014 के दूसरे दिन ही पेश किया गया और इस कार को अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली। ऑटो कार कंपनी भारतीय ग्राहकों की नव्ज को अच्छी तरह समझती है, इसलिए कंपनी ने इस बार बाजार में कॉम्पैक्ट कार को ऑटोमैटिक वर्जन के साथ उतारा।

आपको जानकर विश्वास नहीं होगा लेकिन ये सच है कि इस हैचबैक मारुति सुजुकी सेलेरियो कार की 14,000 एडवांस बुकिंग की गईं जो अब तक करीब 32,000 संख्या पार कर चुकी है।

मारुति सेलेरिया की जबरदस्त मांग के साथ जपानी कार कंपनी के मार्केट शेयर में करीब 44.6 फीसदी का इजाफा हुआ। हैरान करने वाली एक बात और समाने आई, कुल एडवांस बुकिंग में ऑटोमैटिक वैरियंट में मांग 50 फीसदी रही। आमतौर पर भारतीय कार यूजर्स मैन्युअल कार ड्राइविंग को अ‌धिक पसंद करते हैं। लेकिन इस कार में लोगों की पसंद में बदलाव भी किया है।

हुंडई एक्सेंट

हुंडई एक्सेंट को मारुति डिजायर और होंडा अमेज कारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हुंडई एक्सेंट सेडान कार पेट्रोल और ‌डीजल दोनों वैरियंट के साथ मौ‌जूद है।

हुंडई एक्सेंट सेडान कार पेट्रोल वैरियंट ऑटोमैटिक ट्रांस‌मिशन और मैन्युअल दोनों में उपलब्‍ध है जबकि हुंडई एक्सेंट डीजल सिर्फ मैन्युअल ट्रांसमिशन पर काम करता है।

कॉम्पेक्ट सेडान कार हुंडई एक्सेंट की कीमत 4.66-7.19 लाख रुपए (दिल्ली एक्सशोरूम) है। हुंडई ग्रैंड आई10 और हुंडई एक्सेंट दोनों कारों ने साउथ कोरियन कार कंपनी के लिए एक और एक ग्यारह का काम किया है। इस कार की 11,000 प्रीबुकिंग हो चुकी हैं जबकि एक लाख से ज्यादा लोगों ने इन कारों की जानकारी प्राप्त की है।

अगर बिक्री की बात करें तो हंडई ने 7,000 हंडई एक्सेंट और 9,000 ग्रैंड आई10 कारों की बिक्री की है।

होंडा सिटी

पसंदीदा कारों में होंडा की नई सिटी कार की जबरदस्त मांग है। ये एक एवर ग्रीन कार है जो एक सम्पूर्ण पैकेज की तरह है। इसकी कीमत 7.42-11.10 लाख रुपए है।

एक दिन में होंडा सिटी कार में 9,000 प्री‌बुकिंग की गईं। ‌दो महीने में कंपनी ने होंडा सिटी के लिए 23,000 यूनिट की बुकिंग की।

डैटसन गो

डैटसन गो में वही इंजन इस्तेमाल किया गया है जो निसान माइक्रा कार में इस्तेमाल किया गया है। डैटसन गो 1.2लीटर, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ का करती है जो 67.07 बीएचपी पावर और 104 टार्क देने में सक्षम है।

इसमें 5 गियर मैन्युअल इंजन का इस्तेमाल किया गया है और ये 20.63 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

3.12-3.70 लाख रुपए की किफायती कीमत वाली डैटसन गो छोटी कारों को कड़ी टक्कर दे रही है।
विज्ञापन

टोयोटा इटिओज क्रास और कोरोला अल्टिस

टोयोटा इटिओज क्रास और कोरोला अल्टिस कार को मई, 2014 में लॉन्च किया गया था। बुकिंग की बात करें तो टोयोटा इटिओज क्रास की 5,400 प्रीबुकिंग की गईं जबकि टोयोटा कोरोला अल्टिस ने 3,000 प्रीबुक‌िंग प्राप्त कीं। बिक्री की बात में तो 1000 और 700 यूनिट की बिक्री हो चुकी है।

क्रास के लिए 3 महीने का इंतजार करना होगा जबकि कोरोला के लिए 2 महीने की वे‌टिंग चल रही है। टोयोटा इटिओज क्रास की कीमत 5.76 रुपए है और टोयोटा कोरोला अल्टिस की कीमत 13 लाख रुपए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें