फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्पिता पर हंसने वाले को सलमान ने दी सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खान अपनी बहन अर्पिता के बारे में एक लफ्ज उल्टा-सीधा नहीं सुन सकते। हाल ही में इस बात खुलासा हुआ कि कैसे उन्होंने एक नामी गिरामी हस्ती को अर्पिता का मजाक उड़ाने के लिए कड़ी सजा दी।
विज्ञापन


यहां तक कि उस हस्ती ने सीधे तौर पर उनकी बहन अर्पिता का मजाक नहीं उड़ाया था, बल्कि सलमान ने उसे इसलिए सजा दी कि उस वक्त जब उनकी बहन का मजाक बनाया जा रहा था, तब वो शख्स भी हंस रहा था।

असल में उनकी बहन का मजाक बनाने को तो उन्होंने सबक सिखा दिया था। लेकिन अब सलमान ने उसको भी नहीं छोड़ा जो उस मजाक पर हंस रहे थे।

ये हैं मजाक उड़ाने वाले वो शख्स, ऐसे दी सजा

हाल ही में खबर आई कि सलमान खान ने करन जौहर की महत्वाकांक्षी फिल्म 'शुद्ध‌ि' छोड़ दी है। पर कारण साफ-साफ स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। सलमान के हालिया ट्वीट से लगा था कि शायद करन इस फिल्म में वरुण धवन को लेना चाहते थे।

लेकिन कहानी उसके उलट है। डीएनए डॉट कॉम की खबर के मुताबिक सलमान दो महीने पहले ही शू‌द्ध‌ि छोड़ चुके थे। जब एआईबी का वो विवादित वीडियो आया था, जिसमें काफी अश्लीलता था। उस वीडियो में एक जगह सलमान की बहन अर्पिता का मजाक बनाया गया था।

इन मजाक बनाने वालों को तो सलमान ने उन्हीं दिनों सबक सिखा दिया था। लेकिन गलती से उस मजाक पर हंसने वालों में करन जौहर भी थे। इस वजह से सलमान ने तत्काल उनकी फिल्म छोड़ दी थी। इसकी जानकारी अब सामने आई है।
विज्ञापन

शुद्ध‌ि छोड़ने का एक कारण ये भी

एआईबी के वीडियो में बहन अर्पिता का मजाक के अलावा एक और कारण भी है, जिसके सलमान खान ने करन जौहर की शुद्ध‌ि छोड दी। वो वजह फिल्म करने के लिए करन जौहर की ओर से दिया जा रहा समय। करन जौहर की शुद्ध‌ि जब हृतिक रोशन कर रहे थे, तो करन ने उन्हें 200 दिन दे रहे थे।

वहीं, जब शूद्ध‌ि में सलमान खान आए तो उन्होंने ये दिन घटाकर 180 कर दिए। सलमान का कहना था कि उन्हें भी उतने ही दिन दिए जाएं, जितने हृतिक को मिल रहे थे। लेकिन करन ने फिल्म लेट होने का हवाला देकर ऐसा करने से मना कर दिया। तो फिर सलमान ने फिल्म करने से ही मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें