फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए 'राजा नटवरलाल' ने 3 दिन में कमाए कितने?

विज्ञापन
विज्ञापन
इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म राजा नटवरलाल ने शुरुआती तीन दिनों में औसत कमाई की है। इस फिल्म ने पहले दिन करीब सवा पांच करोड़ की ओपनिंग ली। इस ओपनिंग को औसत माना गया। रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को भी फिल्म का कलेक्शन बहुत नहीं सुधरा दूसरे दिन इस फिल्म ने 6 करोड़ कमाए।
विज्ञापन


इस तरह शुरुआती दो दिनों में यह फिल्म 11 करोड़ कमा पाई। रविवार की छुट्टी का लाभ भी फिल्म को नहीं मिला। रविवार को भी फिल्म की कमाई 6 करोड़ हुई। इस तरह शुरुआती तीन दिनों में यह फिल्म 17 करोड़ कमा पाई है। स्टारकास्ट और बजट को देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म की सफलता औसत से भी कम रही है।

विज्ञापन

मर्दानी अभी भी कायम

कुछ राज्यों में टैक्स फ्री होने के बाद मर्दानी का जलवा कायम है। फिल्म अब तक 27 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। खास बात यह है कि यह अभी भी मल्टीप्‍लेक्सों में मौजूद है। इस वीकेंड में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की।

शुक्रवार को इस फिल्म ने डेढ़ करोड़, शनिवार को 2 करोड़ और रविवार को ढाई करोड़ की कमाई की। महाराष्ट, यूपी और मप्र में टैक्स फ्री होने के की वजह से यह फिल्म यहां के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में अभी तक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें