फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए 'मैरी कॉम' ने 3 दिन में कमाए कितने?

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली के बैनर बले बनी इस फिल्म ने पहले दिन करीब 7 करोड़ रूपए कमाए। विषय को देखते हुए इसे औसत कलेक्शन कहा गया। चूंकि समीक्षकों की ओर से फिल्म को लेकर अच्छी समीक्षाएं आ रहीं थीं इसलिए यह माना गया कि फिल्म आगे बेहतर कारोबार करेगी।
विज्ञापन


हुआ भी यही। फिल्म रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को फिल्म का कलेक्शन थोड़ा उपर चढ़ा। फिल्म ने शनिवार को लगभग 10 करोड़ की कमाई की। फैमिली दर्शकों की वजह से मल्टीप्लेक्सों में शाम के ज्यदातर शो हाउसफुल रहे।

विज्ञापन

और कमा लिए 27 करोड़ से ज्यादा

शनिवार वाला असर रविवार को भी देखने को मिला। रविवार को भी फिल्म ने करीब साढ़े 10 करोड़ की कमाई की। इस तरह शुरुआती कलेक्‍शन को देखें तो फिल्म ने साढ़े 27 करोड़ कमा लिए थे।

मैरी कॉम फिल्म ने सबसे अच्छा कारोबार मुंबई, उप्र और दिल्ली एनसीआर में किया। चार राज्यों में टैक्स फ्री होने का लाभ भी फिल्म को मिला। यह अलग बात है कि दिल्ली एनसीआर के मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म टैक्स फ्री नहीं दिखाई जा रही है। हां सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर जरूर इसे टैक्स फ्री के रूप में दिखा रहे हैँ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें