फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबू कर लें अपनी कमियों को

Mon, 08 Sep 2014 03:20 PM IST
एजुकेशन डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे पहले आप अपने मन से यह डर निकाल दें कि आप अपनी कमजोरियों को जीत नहीं सकते। एक काम और करें। यदि अपनी कमियों को सीधे तौर पर आप दूर नहीं कर पा रहे हों, तो उसका आप पर क्या विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, इसका आकलन करने की कोशिश करें। जब आपको उसके दुष्प्रभावों का पता चलेगा, तो आप स्वतः ही उन पर जीत हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे। उदाहरण के लिए, यदि आपकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है और आप मार्केटिंग में कैरियर बनाना चाहते हैं, ऐसे में यह कमी आपको मनचाहा कैरियर बनाने में बाधक बनेगी। इस तरह का आकलन जरूरी है, जिससे आपको यह पता लग जाएगा कि इस कमी को दूर करना आपके बेहतर कैरियर के लिए कितना जरूरी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन

मन में बनाने की बजाय कागज पर लिख डालें

दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो कमजोरियों पर विजय पाना कोई मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए एक योजना बनाएं। उस योजना को मन में बनाने की बजाय कागज पर लिख डालें। इससे उसमें भटकाव नहीं होगा। फिर उसके अनुसार अनुशासन से काम करें। जब अपनी कमियों को दूर करने के लिए समर्पित होकर काम करेंगे, तो धीरे-धीरे मन का डर निकलने लगेगा और उस कमजोरी को दूर करने के लिए आप और भी ऊर्जावान महसूस करेंगे। एक बार ठान लें कि जो कमजोरी आपको आगे बढ़ने में बाधक है, उस पर आप काबू पाकर की दम लेंगे, तो फिर कोई बाधा आपको मनचाही मंजिल पर पहुंचने से नहीं रोक पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें