फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए बॉक्स ऑफिस पर 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का वीकेंड कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना रानौत की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। शुक्रवार को यह फिल्म पर्दे पर रिलीज हो गई। अब सभी को यह उत्सुकता है कि फिल्म की वीकेंड कमाई क्या रही?
विज्ञापन


कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर इसका हाल ?। आखिर वीकेंड पर ही तो फिल्म की सफलता या असफलता टिकी होती है। वैसे भी 'क्वीन' के बाद से कंगना को अब बॉलीवुड की लीडिंग लेडी के तौर पर देखा जाने लगा है।

उनके कदम का उनके प्रशंसकों को भी इंतजार होता है। तो जानिए कैसा रहा फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड कलेक्शन ।

जानिए पहले दिन का कलेक्‍शन

फिल्म को समीक्षकों की सराहना मिली है। दर्शक भी फिल्म के लिए उतावले दिखे। इस फिल्म को तकरीबन 2200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। पहले दिन कमाई की बात करें तो ट्रेड विशेषज्ञों के अनुसार फिल्म ने 7 से 8 करोड़ के बीच की कमाई की।

जो फिल्म के लिहाज से अच्छा है। क्योंकि फिल्म बिग बजट की नहीं है। जानकारों की माने तो वीकेंड में फिल्म अच्छी रफ्तार पकड़ेगी और अच्छा कारोबार करने में सफल हो पाएगी।

वैसे इस फिल्म की टक्कर अभी भी दीपिका पादुकोण की पीकू से की जा रही है। हालांकि पीकू 2 हफ्ते पहले रिलीज हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दर्शक इसको अभी भी देखने जा रहे हैं। ऐसे में अगर कंगना का जादू चला तो तनु... भी बड़ी हिट साबित होने की राह पकड़ रही है।

विज्ञापन

और ये रही दूसरे दिन की कमाई

शुक्रवार को फिल्म ने तकरीबन 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि शनिवार को उसकी कमाई में जबर्दस्त इजाफा हुआ और मूवी ने

13 करोड़ के आसपास कमाई कर डाली। यानी दो दिन में ही इस फिल्म ने करीब 22 करोड़ के आसपास का व्यवसाय कर डाला।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी देते हुए बताया 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के बिजनेस में जबर्दस्त इजाफा हुआ जो बहुत अच्छा संकेत है।

शनिवार को बिजनेस कई गुना बढ़ा। शुक्रवार को जहां फिल्म ने 8.75 करोड़ कमाए थे वहीं शनिवार को इसकी कमाई 13.10 करोड़ से भी ज्यादा हो गई। अद्भुत। ट्रेड जानकारों की माने तो फिल्म को मिल रही तारीफ और माउथ पब्लिसिटी के

कारण रविवार को फिल्म की कमाई 32 करोड़ के आसपास होने का अनुमान है। यानी कि फिल्म बड़ी सफलता की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें