फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए 'गब्बर इज बैक' का बॉक्स ऑफिस वीकेंड कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार की 'गब्बर इज बैक' ने लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर पड़े सूखे को समाप्त करते हुए पहले ही दिन ग्रांड ओपनिंग की। वीकेंड आते आते इस फिल्म द्वारा की गई कमाई इसकी सफलता और असफलता तय कर गई।
विज्ञापन


ये फिल्म सफल रही या असफल फिल्म की वीकेंड कमाई पर ही निर्धारित हो गया है। क्या कह रहे हैं ट्रेड पंडित और बॉक्स ऑफिस के आंकड़े आप भी जरूर जानिए।

संजय लीला भंसाली और वायाकॉम 18 के निर्माण से सजी इस फिल्म का निर्देशन कृष ने किया है। जिसमें अक्षय कुमार के साथ श्रृति हसन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने करीना कपूर ने भी एक कैमियो किया है।

क्या कह रहे हैं ट्रेड पंडित

ट्रेड पंडितों की माने तो फिल्म ने वीकेंड में शानदार कमाई कर यह फिल्म हिट श्रेणी में शामिल हो गई है। जाने माने ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श के अनुसार इस फिल्म ने तीन दिन में इतनी कमाई कर डाली जितनी 'व्योमकेश बख्शी' पूरे तीन हफ्ते में नहीं कर पाई।

इससे यह तो साफ है कि फिल्म ने लंबे समय से चले आ रहे बॉक्स ऑफिस के सूखे को खत्म कर दिया है। गौरतलब है कि जनवरी से अब तक कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जिनमें कई बड़ी फिल्में भी शमिल थीं।

इन फिल्मों से केवल बदलापुर ही एक ऐसी फिल्म रही जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। बाकी सभी फिल्में या तो फ्लॉप हुईं या औसत कमाई कर पाने में ही सफल हो सकीं।

विज्ञापन

और ये रही वीकेंड की पूरी कमाई

तरण आर्दश के ट्वीट के अनुसार फिल्म ने शुक्रवार को 13.05करोड़, शनिवार को 11.36 करोड़ और रविवार को 15 करोड़ के आसपास कमाई की। यानि कि फिल्म ने वीकेंड में 40 करोड़ के करीब कमा डाले। फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया और अक्षय के जादू के कारण फिल्म के और अधिक कमाई के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें