फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 'वजीर' का पहला वीकएंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी की मुख्य भूमिकाओं वाली वजीर से बॉक्स ऑफिस और फिल्म के निर्माताओं को बहुत उम्मीदें हैं। इसकी वजह भी खास है। बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते को बाद कोई फिल्म रिलीज हुई है। दूसरे इसके साथ रिलीज हुई दूसरी फिल्म 'चौरंगा' को एक खास दर्शक वर्ग के लिए माना जा रहा है।
विज्ञापन


18 दिसंबर को रिलीज हुई शाहरुख की 'दिलवाले' और रणवीर-दीपिका की 'बाजीराव मस्तानी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। लेकिन इसके 22 दिन तक कोई फिल्म ना होने के कारण नई फिल्म का इंतजार दर्शक और बॉक्स ऑफिस दोनों को था। ऐसे मे वजीर से तगड़े बिजनेस की उम्मीद है। पहले दो दिन में फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिले।

फिल्म ने पहले दिन 5.22 करोड़ की कमाई की। लेकिन दूसरे दिन कमाई में 28.55 फीसदी की बढ़त आई। फिल्म ने दूसरे दिन (शनिवार) 7.16 करोड़ की कमाई की। शनिवार को बढ़त देखते हुए फिल्मी पंडित वजीर से ठीक-ठाक वीकएंड की उम्मीद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतवार को उम्मीदों से कम रही वजीर

पहले दो दिन 12.77 करोड़ की कमाई करने वाली वजीर से इतवार को छुट्टी होने के चलते बिजनेस में बढ़ोतरी की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म शनिवार के मुकाबले कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज के अनुसार फिल्म ने रविवार को 7.75 करोड़ की कमाई की।

इस तरह फिल्म का पहला वीकएंड 20.52 करोड़ का रहा है। फिल्म की कमाई अभी तक औसत रही है, समीक्षकों से भी फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में अमिताभ के रोल को खूब तीरीफें मिल रही हैं। साथ ही फरहान अख्तर और अदिति भी अपने किरदार से दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं। फिल्म को बिजॉय नेंबियर ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें