कानपुर के एक चाय वाले को सीबीआई ने समन भेजा है। मध्यप्रदेश के सागर से सीबीआई ने यूपी के कानपुर में लाला लाजपत राय अस्पताल के बाहर चाय की दुकान चलाने वाले राजू को बहुचर्चित व्यापम घोटाले में अदालत में हजिर होने को कहा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक चाय वाले राजू को आगामी 13 जनवरी को कोर्ट में पेश होना है। अभी तक कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल कॉलेज के छात्र सीबीआई जांच की जद में थे।
लेकिन सूत्रों की मानें तो मध्य प्रदेश का एक सिपाही राजू के पास आया और उसे सीबीआई कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा।
सीबीआई कोर्ट में बुलाए जाने को लेकर राजू सदमे की हालत में है। राजू ने मीडिया को बताया कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है और उसे व्यापम तक के बारे में पता नहीं है।