फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेजिटेरियन सीख कबाब

विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी का समयः 40 मिनट
विज्ञापन

पकाने का समयः 20 मिनट
(चार लोगों के लिए)

सामग्री
250 ग्राम कमल की डंठल, आधा कप चना दाल, आधा कप कसा हुआ पनीर, आधा कप कसा गाजर, आधा कप उबला आलू, दो से तीन कटी हरी मिर्च,एक चम्मच कटा हुआ धनिया पत्ता, एक चम्मच बारीक किया अदरक, ब्रेड का चूरा, दो चम्मच रोस्टेड चना पाउडर, एक चम्मच तंदूरी मसाला, एक चम्मच बिरयानी मसाला, आधा चम्मच रेड चिली पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल या मक्खन।
विज्ञापन


गार्निशिंग
प्याज और शिमला मिर्च के लच्छे से सजाएं, सीख में लगाने के लिए लहसुन। पुदीने और दही की चटनी के साथ परोसें।

विधि
सबसे पहले कमल की डंठल को काटकर उबालें और चना दाल को अलग से नमक वाले पानी में उबाल लें। दाल को निथारकर मैश कर लें और अक बर्तन में रखें। दाल में बची हुई सभा सामग्रियों को डालकर ब्लेंड करें और पेस्ट बनाकर 20 मिनट के लिए  फ्रिज में रखें।अब मिक्सचर को छोटे-छोटे 12 टुकड़ो में बांट दें। सभी टुकड़ों को हथेली से कबाब का आकार दें और सीख में लगाकर उनके चारों ओर सॉस लगाएं। प्रत्येक सीख में तीन कबाब लगाएं और दस मिनट के लिए छोड़ दें।गर्म तवे पर कबाब को भूनें, उसे लगातार पलटते रहें जब तक वह रसदार और मुलायम न हो जाए। अब उसे सीख से निकालें और प्याज व शिमला मिर्च के लच्छे की गार्निश करें। पुदीने और दही की चटनी के साथ उसे परोसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें