फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पैगेटी मिन्स बॉल्स सूप

विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी का समयः बीस मिनट
विज्ञापन

पकाने का समयः बीस मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
एक चम्मच मक्खन, एक कटी हरी मिर्च, आधा कप प्याज कटा हुआ, एक चम्मच कसा हुआ गाजर, चार कप कीमा, आधा पैकेट वेजिटेबल मिक्स सूप, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार, लाल मिर्च स्वादानुसार, आधा कप दूध।

स्पैगेटी मिन्स बॉल्स के लिए
आधा कप मटन कीमा, आधा कप उबली स्पैगेटी, महीन कसा एक चम्मच पनीर, दो चम्मच मैश किया डिब्बाबंद कॉर्न, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार, दो चम्मच मक्के का आटा, फ्राई करने के लिए तेल, कटा हुआ हरा धनिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व करने के लिए सूप सिट्क्स।

विधि
सॉस पैन में मक्खन डालकर पिघला लें। उसमें हरी मिर्च और प्याज डालें ओर एक मिनट तक भुनने के बाद उसमें गाजर डाल दें।अब कीमा डाल कर हिलाते रहें, आंच कम कर उबालें और सूप बनाने की सभी सामग्रियां मिक्स करें और भूनें। सीजनिंग के लिए नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च डालें, फिर दूध मिलाकर पांच मिनट के लिए उबाल लें।स्पेगेटी मिश्रण, मटन कीमा, पनीर, अनाज, नमक, मिर्च और मक्के का आटा डाल कर भूनें और अलग रख दें।कटोरे में सूप डालें और कुछ स्पेगेटी कीमा डाल दें और हरे धनिये का गार्निश के साथ परोसें। कोमल की टिप्स
फ्रेंच बीन्स और शिमला मिर्च को भी इसमें डाल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें