फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में: वीना मलिक की शादी, धनुष -अमिताभ की जोड़ी

Tue, 19 Nov 2013 12:49 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
*अश्मित पटेल के साथ फ्लॉप अफेयर और कुछ फ्लॉप फिल्मों के बाद पाकिस्तानी हीरोइन वीना मलिक शादी करके घर बसाने का मन बनाने लगी हैं। चर्चा है कि वह पाकिस्तानी बिजनेसमैन उमर फारूख के साथ विवाह बंधन में बंधने पर विचार कर रही हैं। दोनों को इधर साथ देखा जा रहा है। नया साल शायद उनकी जिंदगी में नया अध्याय लिखे
विज्ञापन


*सोनम कपूर का फैशन से प्यार तो सबको पता है, लेकिन लोग यह कम ही जानते हैं कि वह किताबी कीड़ा भी हैं! पिछले दिनों सोनम फिल्म ‘खूबसूरत’ की शूटिंग के लिए वह तीन महीने के शेड्यूल पर बीकानेर गईं। ढेर सारी ड्रेसों के बीच वह 20 से ज्यादा मोटी-मोटी किताबें भी अपने साथ ले गईं, ताकि खाली समय में पढ़ सकें। इसे कहते हैं ब्यूटी भी और बुद्धि भी...!

*चीनी कम और पा जैसी फिल्मों के निर्देशक आर बाल्कि की अगली फिल्म की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लेकिन इसकी कास्टिंग पर सबकी नजर है। खबर है कि अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म में ‘रांझणा’ वाले धनुष और कमल हासन-सारिका की छोटी बेटी अक्षरा फिल्म में होंगी! वाकई तब तो लोगों की नजरें इस फिल्म पर रहेंगी ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें