फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने प्रेमी से दूर हुईं अजय देवगन की साली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस का पिछला संस्करण किसने जीता था ये भले ही आपको याद न हो पर अरमान कोहली और तनीषा की जोड़ी ज़रूर याद होगी। शो में उनकी नज़दीकियां चर्चा का विषय रहीं. अरमान और तनीषा पिछले एक साल से एक साथ घूमते-फिरते पार्टी करते दिखे।
विज्ञापन


अब अचानक ये रिश्ता टूटने की बातें सामने आ रही हैं. अरमान के दोस्त ने मुंबई के एक अख़बार को बताया कि अरमान और तनीषा का रिश्ता अब टूट चुका है। इन दोनों ने ये फ़ैसला आपसी मतभेद के चलते लिया।

तनीषा और अरमान अब अपने-अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। तनीषा एक प्रोडक्शन हाउस स्थापित करना चाहती हैं और अरमान को सलमान ख़ान के साथ सूरज बड़जात्या की फ़िल्म में काम मिल गया है।
विज्ञापन

मैं और करीना असफल थे

अगले महीने करीना और शाहिद की सुपरहिट फिल्म जब वी मेट को सात साल पूरे हो जाएंगे। इस फ़िल्म को याद करते हुए शाहिद ने कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि जब वी मेट चलेगी भी क्योंकि हम एक फ्लॉप जोड़ी थे।

इस फिल्म से पहले 'फ़िदा', '36 चाइना टाउन' और 'छुप-छुप के' जैसी फ़िल्में फ्लॉप रही थीं। शाहिद बताते हैं, "उस समय लोग हमें फिल्मों में साथ देखना नहीं पसंद करते थे पर हम कोशिश करते रहे. और 'जब वी मेट' हिट हुई तो लोग कहने लगे कि हमें शाहिद और करीना को बार-बार देखना है।"

विज्ञापन

शाहरुख ने खरीदे मुगल-ए-आजम के पोस्टर

शाहरुख खान ने ओसियन की दुर्लभ और पुरानी फिल्मों से जुड़ी यादगार चीजों की नीलामी में 'मुगल-ए-आजम' फिल्म के दो पोस्टर 6.84 लाख रुपये में खरीदे।

शुक्रवार रात हुई नीलामी में 220 में से 163 चीजें 55.60 लाख रुपये में बिकीं। राजकपूर और नर्गिस की फिल्म 'श्री 420' के छाते वाले दृश्य को दिखाने वाली अर्पणा कौर की पेंटिंग 'प्यार हुआ, इकरार हुआ' सबसे महंगी बिकी और इसकी कीमत 7.5 लाख रुपये लगाई गई।

दिलीप कुमार के हस्ताक्षर वाली 'गंगा जमुना' कलाकृति को कमल मोरारका के एम मोरारका फाउंडेशन ने 2.16 लाख रुपये में खरीदा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें