फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग मॉल में हीरोइन के साथ घटी घटना, पुलिस के पास पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
'तनु वेड्स मनु' और रांझणा में शानदार अभिनय कर तारीफें बटोरनी वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन बार किसी फिल्म को बल्कि एक शॉपिंग मॉल में उनके साथ घटी घटना को लेकर। अभिनेत्री इसी घटना के बाद काफी परेशान हैं।
विज्ञापन


यही नहीं घटना के बारे में बताते हुए अभिनेत्री ने बताया कि इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए वह पूरी रात साइबर क्राइम सेल के साथ बितानी पड़ी। यहां तक कि उन्होंने अपनी प्रोडक्शन टीम को भी रातभर जगाए रखा।

अभिनेत्री स्ववरा भास्कर इन दिनों सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग कर रही हैं। इसी बीच एक दिन वह नवी मुंबई के एक शॉपिंग मॉल में शॉपिंग के उद्देश्य से गईं। लेकिन वह वहां शॉपिंग नहीं कर पाईं, बल्कि वहां उनके साथ एक ऐसी घटना घटी की उसकी शिकायत उन्हें पुलिस में दर्ज करानी पड़ी।
विज्ञापन

धोखाधड़ी की शिकार हुई अभिनेत्री स्वरा भास्कर

अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर एटीएम धोखाधड़ी का शिकार हो गई हैं। उनके अकाउंट से किसी ने पैसे निकाल लिए हैं। असल में हाल ही में वो नवी मुंबई के एक शॉपिंग मॉल में एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की थी, मगर तब मशीन में कुछ खराबी होने के चलते पैसे नहीं निकले। लेकिन कुछ ही मिनट बाद उन्हें उनके अकाउंट से पैसे निकाले जाने का मैसेज मिला।

दि टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम की खबर के मुताबिक स्‍वरा के एक करीबी सूत्र ने बताया कि दिन का शेड्यूल खत्‍म करने के बाद वो होटल जा रही थीं और तभी रास्‍ते में एक शॉपिंग मॉल के सामने रुकीं। एटीएम बहुत ही स्‍लो था और उनके करीब खड़े दो लोगों ने उन्‍हें बताया कि एटीएम सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। इसलिए वो बिना ट्रांजेक्‍शन के वहां से निकल गईं।

मगर जब वो अपनी कार तक पहुंचीं तो उन्‍हें एक मैसेज मिला, जिसमें लिखा था कि उनके अकाउंट से 20 हजार रुपये निकाले लिए गए हैं। इससे वो हैरान रह गईं और तत्काल अभिनेत्री पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करा दी। उनकी फिल्‍म प्रोडक्‍शन की टीम भी मदद करने को थाने पहुंच गई। उन्‍होंने बैंक में भी कॉल कर इस धोखाधड़ी के बारे में सूचित किया। इस चक्कर में उन्हें पूरी रात क्राइम सेल के साथ गुजारनी पड़ी।

कास्टिंग काउच पर बयान को लेकर चर्चा रह चुकी हैं हीरोइन

बॉलीवुड अभि‍नेत्री स्‍वरा भास्कर ने तक़रीबन पांच सालों में अपनी काफ़ी पहचान बना ली है लेकिन वो ख़ुद को स्‍थापित अभी भी नहीं मानतीं.

टेलीविज़न धारावाहिकों जैसे ‘संविधान’ और फ़ि‍ल्‍में जैसे ‘तनु वेड्स मनु’, ‘रांझणा’ और ‘मछली’ में काम कर चुकी स्‍वरा फ़ि‍ल्‍म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में फिर से नज़र आएंगी. वो इसमें भी कंगना रनौत की दोस्त का किरदार निभा रही हैं. पेश हैं इस मुलाक़ात के कुछ अंश.

रक्षा विशेषज्ञ उदय भास्‍कर और जे एन यू में सिनेमा की प्रोफ़ेसर इरा भास्कर की पुत्री तो पीएचडी की तैयारी कर रह थीं, अचानक फ़ि‍ल्‍म इंडस्‍ट्री में कैसे? स्‍वरा कहती हैं, “मेरे सिर अभि‍नय का ‘भूत’ सवार हो गया था. दरअसल, यह बड़े होने पर नहीं, बल्‍क‍ि बचपन से ही मैं ‘चित्रहार’ की दीवानी थी और सपने देखती थी कि एक दिन मैं भी इसमें आऊंगी.”

अपने माता पिता की प्रतिक्रि‍या के बारे में वो कहती हैं, “एक्टिंग का नाम सुनते ही वो दोनों आवाक् रह गए. लेकिन मैंने उन्‍हें जैसे तैसे मना ही लिया.”

कैसा रहा दिल्‍ली से मुंबई का सफर

दिल्‍ली में स्वरा इप्‍टा से जुड़ी थीं और नुक्‍कड़ नाटकों में काफ़ी सक्रिय रहीं. उन नाटकों में उनके अभि‍नय क्षमता को मिली तारीफ़ ही उन्‍हें मुंबई ले आई.

मुंबई आना पहला चरण, दूसरा यहां रहने का इंतज़ाम करना, जो माता-पिता कि आर्थिक मदद से पूरा हो गया. कैसा रहा स्‍वरा का अनुभव: “मुंबई आना मेरे लिए कल्‍चरल शॉक रहा है. मेरे ड्रेसिंग सेंस से लेकर मेकअप तक के बारे में लोगों ने कई बातें की. एक बार तो किसी ने मेरे कुर्ते को पर्दा ही कह दिया था, काफ़ी बुरा लगा."

कॉलेज के दिनों को याद करते हुए स्वरा ने बताया, "पिछली क़तार में बैठ कर मैं उन लड़कियों का मज़ाक बनाती थी, जो मेकअप करके आती थीं, और आज मैं खुद ही वैसे रहती हूं. अब समझ आता है कि आपका रहन-सहन और पहनावा, आप क्‍या काम करते हैं इस बात पर निर्भर करता है."
विज्ञापन

हीरोइन से हो चुकी कास्‍ट‍िंग-काउच की कोशिश

फ़िल्म जगत में हर नए कलाकार के साथ कास्टिंग काउच की बात कही जाती है. क्‍या स्‍वरा को भी इससे दो-चार होना पड़ा?

हंसते हुए वो कहती हैं, “कोशिश तो हुई, लेकिन मैं समझ नहीं पाई.” ख़ुद को ‘ट्यूबलाइट' की संज्ञा देते हुए कहती हैं, “कई बार लोग इशारों में पूछते कि आप ‘और क्‍या कर सकती हैं?’, तब मैं अपनी अभि‍नय क्षमता की बारीकियां गिना देती लेकिन फिर मेरा चयन नहीं होता था."

स्वरा एक क़िस्से को याद करते हुए बताती हैं, "एक जनाब ने मुझसे कई बार ‘आप क्‍या कर सकती हैं’ पूछा, मैंने एक-एक करके जवाब दिया. जब सारी ख़ासियतें गिना चुकी थी, तभी मुझे ध्‍यान आया कि अरे ये तो ‘कुछ और’ पूछ रहा है, तो मैंने उसे कहा मैं ‘सेक्‍स’ नहीं कर सकती. फिर वो मीटिंग उसी वक्‍़त ख़त्‍म हो गई और वो महाशय उठ कर चलते बने.”

स्‍वरा यह बात मानती हैं कि इंडस्‍ट्री में काम मिलने के लिए पहचान ज़रूरी है, लेकिन कामयाबी के लिए क़ाबिलियत ही माएने रखती है. वहीं वो सिनेमा को सिर्फ़ मनोरंजन नहीं, बल्‍क‍ि समाज के लिए संदेश का ज़रिया भी मानती हैं.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें