फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिनट के लिए 1.5 करोड़ खर्च क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन
सनी लियोनी का तेलुगू गीत 'देवदास ब्रेकअप' 1.5 करोड़ रुपये के बजट से बना है। आगामी फिल्म 'करंट थीगा' का यह गीत हिंदी में भी डब किया गया है। प्रोडक्शन हाउस की ओर से कहा गया कि आइटम सांग 1.5 करोड़ रुपये के बजट से बना है।
विज्ञापन


प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि यह राष्ट्रीय संगीत और मनोरंजन चैनलों के जरिए दर्शकों तक सीधे पहुंचेगा। यह पहली बार है, जब फिल्म की रिलीज से पूर्व तेलुगू और हिंदी में करीब-करीब एक पूरा गाना रिलीज किया गया है।

'करंट थीगा' में मांचु मनोज प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रकुल प्रीत सिंह मुख्य नायिका की भूमिका में होंगी। जी. नागेश्वर रेड्डी निर्देशित यह फिल्म 17 अक्टूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन

वापसी कर रही हैं श्रुति

श्रुति हसन करीब दो वर्षों से तमिल फिल्मोद्योग से दूर हैं। उन्हें अब आगामी फिल्म 'पूजै' से एक बार फिर तमिल फिल्मों में काम करने का मौका मिला है।​​ श्रुति हसन वर्ष 2012 में तमिल फिल्म '3' और ​'​7एएम अरिवू' में नजर आई थीं। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई थीं।​​
​​
​​​​श्रुति ने य​ह ए​क कार्यक्रम में कहा, "मुझे 'पूजै' में काम करके मजा आया। इस बारे में खास बात यह है कि मैं तमिल फिल्मोद्योग में वापसी कर रही हूं। मुझे फिल्म जगत में दोबारा नायिका बनाने के लिए विशाल को धन्यवाद कहने की जरूरत है।"​​ तमिल स्टार कमल हासन और अभिनेत्री सारिका की बेटी श्रुति कहती हैं कि उन्हें तमिल फिल्मोद्योग से दूर रहने का कोई मलाल नहीं है।​​
विज्ञापन

सोनाक्षी को मिला बड़ा रोल

सोनाक्षी सिन्हा अशी दुआ की फिल्म में अमृता प्रीतम का किरदार निभाएंगी। सुनने में आया है 'बॉम्बे टॉकीज़' के निर्माता अशी दुआ ने सोनाक्षी को इस किरदार के लिए प्रस्ताव दे दिया है।​
​​
​​​​​अगर फिल्म में सोनाक्षी के किरदार और फिल्म की कहानी की बात की जाए तो कहानी साहिर लुधायनवी और अमृता प्रीतम के प्रेम संबंधों के चारो और घूमती है। ​सोनाक्षी के करीबी एक सूत्र के अनुसार, "अगर सोनाक्षी इस किरदार को स्वीकार करती है तो वह फिल्म के लिए सबसे पसंदीदा कलाकार है।"​

इस फिल्म के लिए सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करने के लिए सोचा जा रहा था, और साहिर के किरदार में इरफ़ान को प्रस्ताव दिया गया था लेकिन इरफ़ान के दूसरे कमिटमेंट्स के चलते ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें