फिल्म अभिनेत्री जिया खान की रहस्यमय मौत के मामले में सीबीआई ने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली से पूछताछ की है। सूरज को फिर बुलाया जा सकता है। सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि आदित्य पंचोली से 13 मई को उनके घर पर छापे के दौरान पूछताछ की जा चुकी है।
जांच एजेंसी मामले में आपराधिक साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। जिया खान का शव तीन जून, 2013 को उनके जुहू स्थित घर में पंखे से लटकता मिला था। जिया की मां राबिया का आरोप था कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। जिया और सूरज के बीच रिश्ता था। उनकी बेटी की मौत में इसकी भी जांच होनी चाहिए। उनकी याचिका पर बांबे हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंपी है।