फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की फिल्म पर बरसे पैसे, सारे रिकॉर्ड तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' ने पहले दिन इतने कमाई की है, जितनी आज तक अक्षय कुमार की कोई फिल्म नहीं कमा पाई थी। इसी के साथ एक बार फिर अक्षय कुमार ने साबित कर दिया है कि बॉलीवुड के असली सिंह वही हैं।
विज्ञापन


इस शुक्रवार रिलीज हुई प्रभुदेवा निर्देशित अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, केके मेनन, लारा दत्ता, योगराज सिंह, रति अग्निहोत्री जैसी सितारों सजी यह फिल्म अक्षय के लिए बेहद चामात्कारिक फिल्म साबित हुई है। अक्षय ने इससे पहले भी एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। लेकिन आज तक उनकी किसी फिल्म की इतनी कमाई नहीं हुई थी।

गौरतलब है कि आलसी, नाकाबिक और निकम्मे बेटों को काबिल, समझदार और पैरों पर खड़ा करने के लिए शादी करने के फार्मूले पर आधारित प्लॉट पर बनी इस फिल्म को समीक्षकों ने अच्छी रेटिंग नहीं दी थी। समीक्षकों के मुताबिक सिंह इज ब्लिंग में सिर्फ उन्हीं दर्शकों को कुछ चमक दिख सकती है जो अक्षय की फिल्मों पर आंख मूंद कर भरोसा करते हैं।
विज्ञापन


और अब फिल्म पहले ही दिन सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे यही जाहिर होता है कि बॉलीवुड में बस खान तिकड़ी के ही प्रशंसक नहीं, अक्षय कुमार को पसंद करने वालों की भी भारी संख्या है। अगली स्लाइड में जानिए पहले दिन अक्षय की फिल्म ने कमाया कितना।
विज्ञापन

सिंह इज ब्लिंग ने पहले दिन कमाया कितना

अक्षय कुमार की फिल्मों की पहले दिन की सबसे ज्यादा कमाई करने के का रिकॉर्ड अब तक 2012 में आई प्रदुदेवा-अक्षय की जोड़ी वाली फिल्म राउडी राठौड़ के पास था। इस फिल्म ने पहले दिन 14.03 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन अब इस जोड़ी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बॉलीमूवीरिव्यूज डॉट कॉम के मुताबिक सुपरहिट फिल्म सिंह इज किंग की सिक्वल सिंह इज ब्लिंग ने पहले दिन 17 से 19 करोड़ रुपये की कमाई की है। 92 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म के निर्माण में 75 करोड़ खर्च किए गए हैं। जबकि बाकी 17 करोड़ फिल्म के प्रचार पर खर्च किए गए हैं। हालांकि संगीत, सैटेलाइट और विदेश में प्रसारण के आधिकारों को बेचने से पहले ही फिल्म ने 51 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

हालांकि अगर अक्षय की फिल्म को असल कसौटी पर कसें तो वह उस दिन को भुनाने में उतनी सफल नहीं रही। असल में 2 अक्तूबर एक राष्ट्रीय अवकाश का दिन होता है। पिछले सालों में इस दिन रिलीज होने वाली फिल्में रितिक रोशन की बैंग-बैंग ने 24 करोड़ रुपये कमाई की थी। जबकि उससे पहले रणबीर कपूर की फिल्म बेशर्म ने 20 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें