फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट को चकमा दे शख्स ने मुफ्त में खरीदा 20 लाख का सामान!

Sun, 04 Oct 2015 09:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद के एक शख्स ने फ्लिपकार्ट को चकमा देकर 20 लाख रुपए का सामान मुफ्त में मंगाया है। कंपनी ने इस शातिर शख्स के खिलाफ हैदराबाद पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


इंडियाटाइम्स डॉट कॉम के अनुसार, हैदराबाद पुलिस को शिकायत देकर कंपनी की ओर से कहा गया है कि वीरा स्वामी नाम का 32 वर्षीय शख्स वंस्थालीपुरम का रहने वाला है। वीरा ने फ्लिपकार्ट को जिस शातिर तरीके से 20 लाख की कीमत का सामान मुफ्त में मंगा लिया वह हैरान करने वाला है।

आरोपी शख्स फ्लिपकार्ट में जाकर पहले सामान बुक करता और फिर यह कहकर खुला डिब्बा लौटा देता की सामान घटिया क्वालिटी का है या फिर कहता कि सामान टूटा-फूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की इस योजना से खरीदा मुफ्त में सामान

शिकायत के अनुसार, वीरा पहले मंहगे इलेक्ट्रॉनिक सामान अपनी मां या बहन या अपने करीब‌ियों के नाम पर मंगाता इसके बाद डिलीवरी ब्यॉय जब चला जाता तो वह कंपनी को फोन करके कहता कि उसके  पास जो सामान आया है वह ठीक नहीं और फिर घर में पहले से रखा पुराना सामान बॉक्स में डालकर वापस कर देता।

कंपनी, सामान वापसी स्‍कीम के तहत उसके पैसे वापस कर देती जिससे उसे मुफ्त में सामान मिल जाता और इस चालाकी के बारे में किसी को पता नहीं चलता।

इसी तरह से उसने करीब 200 बार अपने घर में महंगे सामान मंगाया और किसी न किसी बहाने से ऑर्डर में आया नया सामान रखकर उसमें पुराना सामान डालकर कंपनी को वापस कर देता।

इतना ही नहीं यह सब करने के लिए उसने कई बैंक खाते भी खुलवाए थे और कंपनी में सामान बुक करने के लिए कई फर्जी ई-मेल अकाउंट भी बनाए थे। मामले को देख रहे पी पुष्पम कुमार ने कहा है है कि अभी मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें